-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Ssc Selection Post Phase 13 29 Lakh Applications For 10th 12th And Graduate Level Posts
2 हजार पदों पर 29 लाख से अधिक आवेदन, SSC भर्ती को लेकर मची होड़
- Written By: अर्पित शुक्ला
SSC Selection Post Phase 13: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती के 2423 पदों के लिए जुलाई और अगस्त में परीक्षा कराएगा। स्नातक स्तर के पदों के लिए 10,22,154 अभ्यर्थियों ने फार्म भरे हैं।

सांक्तिक तस्वीर (Image- Social Media)
SSC Selection Post Phase 13: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की फेज-13 सेलेक्शन पोस्ट 2025 के अंतर्गत 2423 पदों की भर्ती के लिए पूरे देश से 29,40,175 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्नातक और उससे उच्च योग्यता वाले पदों के लिए 10,22,154, 12वीं स्तर के लिए 7,08,401 और 10वीं स्तर के पदों के लिए 12,09,620 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। आयोग 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को परीक्षा आयोजित करेगा।
1169 अनारक्षित पद
एसएससी ने दो से 23 जून तक 18 से 42 साल तक के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 28 से 30 जून तक मौका दिया था। इसके तहत केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों में ग्रुप ख के अराजपत्रित और ग्रुप ग के गैर तकनीकी पदों पर भर्ती होती है। विज्ञापित 2423 पदों में से 1169 अनारक्षित हैं जबकि 314 पद एससी, 148 एसटी, 561 ओबीसी और 231 पद ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। हालांकि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।
2 हजार पद के लिए 29 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा
- स्नातक स्तर के पदों के लिए 10,22,154 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है, 12वीं स्तर के पदों के लिए 7,08,401 दावेदारों ने आवेदन किया, 10वीं स्तर के पदों के लिए 12,09,620 ने दावेदारी की है।
- कुल 29,40,175 अभ्यर्थियों ने SSC की फेज-13 सेलेक्शन पोस्ट 2025 के तहत 2423 पदों के लिए आवेदन किया।
- 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को परीक्षा होगी।
- एसएससी द्वारा आवेदन 2 से 23 जून तक मांगे गए थे, और आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 28 से 30 जून तक मौका दिया गया।
- 2423 पदों में से 1169 अनारक्षित, 314 एससी, 148 एसटी, 561 ओबीसी और 231 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।
गलत दावे पर होगा एक्शन
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन जमा करने और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान आयोग पात्रता और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच नहीं करेगा। चयन प्रक्रिया के तहत और दस्तावेज़ सत्यापन के समय शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों से दस्तावेजों की जांच के दौरान स्व-सत्यापित सहायक दस्तावेज़ की प्रतियां मांगी जाएंगी।
यह भी पढ़ें- DRDO में इंटर्नशिप करने के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड
आयोग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में दस्तावेजों की जांच के दौरान, अगर आवेदन में किया गया कोई भी दावा प्रमाणित नहीं पाया जाता है, तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग और आयोग का निर्णय ही अंतिम होगा।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Ssc selection post phase 13 29 lakh applications for 10th 12th and graduate level posts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














