-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Punjab Pti Recruitment 2025 Know Can You Apply
पंजाब में पीटीआई शिक्षकों के लिए 2000 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
- Written By: प्रीति शर्मा
Punjab PTI Vacancy 2025: खेल कूद में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए पंजाब सरकार ने पीटीआई टीचर के लिए भर्ती निकाली है। अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो 23 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब पीटीआई टीचर भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Punjab PTI teacher Recruitment 2025: पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के लिए फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) के पद पर करीब 2000 भर्ती निकाली हैं। बता दें कि यह भर्ती पंजाब की ओर से स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा निकाली गई है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी खेल कूद पसंद करते हैं तो पीटीआई टीचर बनने का यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें।
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) के द्वारा भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण, पंजाबी के साथ और शारीरिक प्रशिक्षण में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (PTI) के कुल 2000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 अगस्त 2025 है।
पंजाब द्वारा 2000 पीटीआई टीचर वेकेंसी में 650 पद महिलाओं के लिए रिजर्व है। वहीं एससी वर्ग के लिए 400, ओबीसी के लिए 200, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 260, खेल कोटा के लिए 60, दिव्यांगजन के लिए 80 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 200 पद रिजर्व हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी वर्ग के लिए 20 पद रिजर्व हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
IIT BTech Session 2026-27: 20 जुलाई से शुरू होगा नए छात्रों का सत्र, पहले होगा ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम
SBI Apprentice Admit Card 2026: 7,150 पदों की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 11 जुलाई को होगी परीक्षा
क्या होनी चाहिए योग्यता
पंजाब के सरकारी स्कूल में पीटीआई टीचर बनने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट जैसे डीपीईएड या सीपीईडी होनी चाहिए। अगर आप अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं तो आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा मैट्रिक स्तर पर पास होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्र सीमा
पीटीआई शिक्षक के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिल सकती है। पीटीआई पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को तीन साल की प्रोबेशन अवधि में 29200 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी। प्रोबेशन होने के बाद सातवें वेतन आयोग के अनुसार सभी भत्ते और नियमित वेतन मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- इंडियन बैंक में 1500 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
पीटीआई टीचर के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को चिकित्सीय परीक्षा से गुजरना होगा जिसके आधार पर सलेक्शन किया जाएगा।
पंजाब पीटीआई टीचर के लिए अभ्यर्थियों को फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ बैंक चालान के माध्यम से करना होगा। इसमें जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवदेन शुल्क 2000 रुपए है। वहीं एसीसी/एसटी के लिए यह 1000 रुपए तय किया गया है।
Punjab pti recruitment 2025 know can you apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














