Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, एक क्लिक में यहां से करें चेक
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस साल कुल 85.19% छात्र सफल रहे। छात्र रोल नंबर और रोल कोड के जरिए आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Bihar School Examination Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस साल कुल 85.19% छात्र पास हुए हैं। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की, जबकि इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र भी मौजूद रहे। इस वर्ष इंटर परीक्षा के लिए राज्यभर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 13 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी।
पिछले साल (2025) का रिजल्ट
- कुल पास प्रतिशत: 86.5%
- आर्ट्स: 82.75%
- कॉमर्स: 94.77%
- साइंस: 89.59%
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद कुमार के अनुसार, रिजल्ट 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया।
कहां चेक करें रिजल्ट?
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
सम्बंधित ख़बरें
Patna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक
BHU Recruitment 2026: भारत कला भवन में 10 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
UP Home Guard Result 2025 जारी, 1.07 लाख अभ्यर्थी DV और PST के लिए शॉर्टलिस्ट; ऐसे करें रिजल्ट चेक
Bihar Crime: शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिले तो युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
- bsebexam.com
- interbiharboard.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- seniorsecondary.biharboardonline.com
यह भी पढ़ें- GATE 2026 काउंसलिंग: M.Tech में एडमिशन के लिए COAP शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी जानकारी
कैसे करें चेक?
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- “Inter Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
