UP Home Guard Result 2025 जारी, 1.07 लाख अभ्यर्थी DV और PST के लिए शॉर्टलिस्ट; ऐसे करें रिजल्ट चेक
UPPRPB Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी। भर्ती के लिए 1.07 लाख से अधिक अभ्यर्थियों (DV) और (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट हुए।
- Written By: हितेश तिवारी
UP होमगार्ड भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज)
Home Guard Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती की जाएगी।
लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया गया था। बोर्ड ने सामान्यीकृत (Normalized) अंकों और अधिमानी अर्हता के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की है, जिसके बाद कुल 1,07,221 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है।
UP होमगार्ड भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होना होगा। बोर्ड ने बताया है कि DV और PST की तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
सम्बंधित ख़बरें
इनामी बदमाशों का काल बनी यूपी पुलिस! लखनऊ से लेकर बुलंदशहर में खूंखार अपराधी ढेर, देखिए एनकाउंटर की पूरी लिस्ट
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक साथ आठों आरोपियों के घर पर मारा छापा
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन
UPSC Recruitment 2026: 450 पदों पर निकली भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन; ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम या अंक अपलोड करने के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि सामने आती है, तो उसका अंतिम निर्णय बोर्ड का ही मान्य होगा और अभ्यर्थी ऐसी त्रुटि का कोई लाभ नहीं ले सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें : ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन
1.07 लाख अभ्यर्थी DV और PST के लिए शॉर्टलिस्ट
इस भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा एसटी वर्ग के लिए 160 सेंटीमीटर तय की गई है। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग में 147 सेंटीमीटर निर्धारित है।
सभी महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना जरूरी है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसकी एक प्रति सुरक्षित रख सकते हैं।
