Bihar Board Result: 20 मार्च को नहीं आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट, जानें नई तारीख को लेकर लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board 10th Result 2026: पहले कहा जा रहा था कि 20 मार्च को बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है, लेकिन अब ये साफ हो चुका है कि बिहार बोर्ड की तरफ से इस दिन रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।
bihar board result
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड ने 20 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया है। पहले यह बताया गया था कि रिजल्ट 20 मार्च को जारी होगा, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। बिहार के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बिहार बोर्ड की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रिजल्ट जारी करने की नई तारीख क्या होगी।

हालांकि, जानकारी के अनुसार बिहार के शिक्षा मंत्री पटना से रिजल्ट जारी करेंगे और इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी साझा की जाएगी।

रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है?

बिहार बोर्ड की तरफ से अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बोर्ड ने यह बताया है कि रिजल्ट जारी करने से 24 घंटे पहले इसकी सूचना दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट 21 या 22 मार्च तक जारी किया जा सकता है। बिहार के शिक्षा मंत्री ने पहले कहा था कि इस बार बिहार बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को सबसे पहले जारी करने की कोशिश की जाएगी, इस लिहाज से हो सकता है कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड से पहले जारी हो। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के अपडेट के लिए नियमित रूप से चेक करते रहें।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • फिर मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक या इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
  • सबमिट बटन दबाने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिल जाएगा, और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए नए अवसर मिलेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com