IBPS PO Recruitment 2024 का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, बैंकिंग में भरे जाएंगे 4455 खाली पद
अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश में हो तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन नौकरी के अवसर लाया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए नौकरी के अवसर लाया है।
- Written By: प्रिया जैस
बैंकिंग सेक्टर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश में हो तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन नौकरी के अवसर लाया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से नौकरी के अवसर लाया है। जिस पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
इस समय बैंकों में खाली पदों को भरा जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4455 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। लेकिन इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन भर दें।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन के जरिए इन सरकारी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IBPS Recruitment की आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 17 April: मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी भरा, मकर वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ
ChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Bhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
कौन कर सकता है आवेदन
सरकारी बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। ध्यान रहें इसमें उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में मुख्यमंत्री टूरिजम फेलोशिप के लिए मांगे आवेदन..
IBPS PO Recruitment वैकेंसी की जानकारी
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 4455 खाली पदों पर भर्तियां की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त थी जो अब बढ़ा दी गई है और अब आखिरी तारीख 28 अगस्त 2024 है। इस वैकेंसी के लिए नीचे बताए बैंकों में भर्तियां की जाएंगी-
Bank Of India BOI : 885 Post
Canara Bank : 750 Post
Central Bank of India CBI : 2000 Post
Indian Overseas Bank : 260 Post
Punjab National Bank : 200 Post
Punjab & Sind Bank : 360 Post
यह भी पढ़ें- अब फ्री में करें किसी भी बड़ी परीक्षा की तैयारी, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया ‘साथी’ पोर्टल
कैसे करें आवेदन?
- सरकारी नौकरी की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा।
- इसके बाद अगले होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा।
- इसके बाद आप Probationary Officer PO / Management Trainee MT 14th Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को फिल कर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- फॉर्म में सही जानकारी भरे और पूछे गए दस्तावेजों की सही जानकारी भरें।
- आवेदन होने के बाद फॉर्म का प्रिंट जरूर लें।
