Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान

Vindhya Expressway News: उप्र का 333 किलोमीटर लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इस एक्सप्रेसवे के लिए प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के 4611 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण होगा।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 24, 2026 | 05:32 PM

विंध्य एक्सप्रेसवे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vindhya Expressway Land Acquisition: उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। लगभग 333 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के कुल 341 गांवों से करीब 4611 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

इस परियोजना पर लगभग 26,315 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हाल ही में राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण और सर्वेक्षण की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।

चार जिलों के गावों की भूमि होगी अधिग्रहित

परियोजना के तहत प्रयागराज के 84 गांवों, भदोही के 58 गांवों, मिर्जापुर के 91 गांवों और सोनभद्र के 108 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। प्रयागराज में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र सोरांव, फूलपुर और हंडिया तहसील होंगे। यहां लंबे समय से अलाइनमेंट का कार्य चल रहा है और अधिकांश गांवों का प्रारंभिक सर्वे पूरा हो चुका है। शेष गांवों का सत्यापन तेजी से कराया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले पति को झटका; हाईकोर्ट ने खारिज किया कानूनी दावा, जानिए पूरा मामला

Prayagraj: अतीक अहमद की 345 करोड़ की संपत्तियों पर हाई लेवल निगरानी, IAS और PCS अधिकारी रखेंगे कड़ी नजर

भारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम

1 हजार साल की बरसात झेल सकेगा मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक! IIT-Bombay ने दी ये सलाह, गड्ढों से भी मिलेगी निजात

भूमि का मूल्य निर्धारण करने के लिए होगा जिला स्तरीय समिति गठन

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह प्रशासनिक निगरानी में होगी। सभी गांवों के सत्यापन के बाद भूमि का मूल्य निर्धारण करने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की जाएगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर किसानों से जमीन का बैनामा कराया जाएगा और मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। कृषि भूमि, मकान, नलकूप और अन्य परिसंपत्तियों का अलग-अलग मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि प्रभावित लोगों को नियमानुसार उचित मुआवजा मिल सके।

यह भी पढ़ें- वाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी

गंगा एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा विंध्य एक्सप्रेसवे

विंध्य एक्सप्रेसवे प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के निकट जुड़पुर दांद के पास से शुरू होगा और आगे भदोही, मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र तक पहुंचेगा। इसे गंगा एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश के पूर्वी और विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके बनने से औद्योगिक निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

साथ ही प्रयागराज से सोनभद्र तक की यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम हो जाएगी। सरकार का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Vindhya expressway project gains momentum 4611 hectares acquired district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 05:32 PM

Topics:  

  • Expressway
  • Prayagraj News
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.