इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Drug Racket Arrested: इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर ड्रग्स की सप्लाई करते थे।
- Reported By: अंशुल मुकाती
लसुडिया थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत )
Indore Police Expose MD Drug Syndicate: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के नशे से दूरी है जरूरी अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है, पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 53.45 ग्राम एमडी मेफेड्रोन ड्रग्स, दो मोटरसाइकिलें और अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनके नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
पहले जफर पकड़ा, फिर खुला राजस्थान कनेक्शन
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर लसूडिया थाना पुलिस लगातार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान 15 जुलाई की रात निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास से मो. जफर पठान को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 19.14 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक बजाज पल्सर बाइक बरामद हुई।
पूछताछ में जफर ने खुलासा किया कि वह यह ड्रग्स राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी जाहिद उर्फ जावेद खान से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर 19 जुलाई को जाहिद और उसके साथी कन्हैयालाल गायरी को बायपास स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
सिवनी के घंसौर में जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, टपकती छत के नीचे तिरपाल लगाकर चल रही क्लास
बर्थडे पार्टी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, कमरे के बाहर 4 साल के बेटे के साथ पहरा देता रहा साथी पुलिसकर्मी
इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से करता था सप्लाई
जांच में सामने आया कि आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था। ऑर्डर मिलने के बाद वह इंदौर सहित अन्य शहरों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था। उसके कब्जे से 34.31 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक हीरो मोटरसाइकिल जब्त की गई।
यह भी पढें:इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। खासकर जाहिद उर्फ जावेद खान के खिलाफ राजस्थान में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
