अब फ्री में करें किसी भी बड़ी परीक्षा की तैयारी, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया 'साथी' पोर्टल

भारत सरकार अब सभी इंजीनियरिंग मेडिकल ICAR के साथ सभी स्टूडेंटस के लिए एक अच्छी खबर लायी है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से साथी (SATHE) पोर्टल चलाया जा रहा है। जहां अब इस पोर्टल के जरिए स्टूडेंट्स इन सभी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कर सकते हैं।
साथी पोर्टल
साथी पोर्टल (सौजन्य-वेबसाइट)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारत सरकार अब सभी इंजीनियरिंग मेडिकल ICAR के साथ सभी स्टूडेंटस के लिए एक अच्छी खबर लायी है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से साथी (SATHE) पोर्टल चलाया जा रहा है। जहां अब इस पोर्टल के जरिए स्टूडेंट्स इन सभी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कर सकते हैं।

इतना ही नही अगर कोई इसके साथ ही एसएससी एवं बैंकिंग भर्ती की तैयारी करना चाहता है तो वे भी इस पोर्टल से निशुल्क तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पैसे भरने की जरूरत नहीं आप पोर्टल पर निशुल्क एनरोल कर सकते हैं।

इस पोर्टल के जरिए परीक्षा की तैयारी IIT Professors/ Subject Experts से करवाई जाएगी। इसके साथ ही आपके लिए इस पोर्टल पर लाइव क्लासेज, एनसीईआरटी वीडियो सॉल्यूशन, एआई बेस्ड असेसमेंट प्लैटफॉर्म, प्रोफेसर के रेकॉर्डेड वीडियो आदि भी उपलब्ध हैं जिससे आप अपनी तैयारियों को बेहतर तरीके से किसी भी समय कर सकते हैं।

भर्ती परीक्षाएं शामिल

स्टूडेंट्स के लिए एनटरेंस परीक्षा की तैयारी के साथ अब साथी पोर्टल पर भर्तियों को भी जोड़ा जा रहा है। यहां स्टूडेंटस बैंकिंग से जुड़ी भर्तियों की तैयारी निशुल्क कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल पर SSC की तैयारी भी फ्री में करवाई जाती है। आप इसमें से किसी की भी तैयारी के लिए साथी पोर्टल पर जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी तैयारियों को पूरा कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो आगे चलकर इस पोर्टल पर CUET, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) आदि को भी जोड़ा जाएगा जिससे इन क्षेत्रों में रूची रखनेवाले स्टूडेंट्स भी फ्री में तैयारी का लाभ पा सके।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. साथी पोर्टल पर एनरोल करने के लिए आप सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sathee.prutor.ai पर जाए।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपने कोर्स के आगे Start Learning पर क्लिक करें।
  3. अब कोर्स/ भर्ती को चुनकर एनरोल नाउ की लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर एनरोल करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com