असम में पुलिस कांस्टेबल के 1700 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन
Police Constable Recruitment 2025: असम पुलिस में कांस्टेबल के 1715 पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी 2026 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
- Written By: प्रीति शर्मा
असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती (सौ. सोशल मीडिया)
Assam Police Constable Bharti 2025: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) द्वारा राज्य में पुलिस कांस्टेबल के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में कुल 1715 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। अगर आप पुलिस में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा अवसर हो सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को दो मुख्य ब्रांच में भर्ती किया जाएगा। पहली आर्म्ड ब्रांच के लिए 663 पद और अनआर्म्ड ब्रांच के लिए 1052 पद रिक्त हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी और 16 जनवरी 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
क्या होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की जाएगी। अनआर्म्ड ब्रांच के लिए उम्मीदवार कम से कम 12वीं पास होने चाहिए। वहीं आर्म्ड ब्रांच के लिए कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए शारीरिक मापदंड भी जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
NCERT CIET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा 44 संविदा पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें आवेदन
AAI Consultant Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 10 पदों पर भर्ती
UPSC Recruitment 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती
इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। बता दें कि फिजिकल टेस्ट में चयनित उम्मीदवार ही आगे प्रक्रिया में जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- बिहार में हॉस्टल मैनेजर सहित इन पदों पर निकली भर्ती, ग्रैजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 14000 रुपए से लेकर 70000 रुपए तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते व सुविधाएं भी मिलेंगी। उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में पूरा होगा। जिसमें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और लिखित परीक्षा शामिल है।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के असम पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
- होम पेज पर दी गई भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में सारी जानकारी दर्ज करें।
- अंत में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखें।
