AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
AAICLAS Recruitment 2026 : AAICLAS ने देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर सिक्योरिटी स्क्रीनर और असिस्टेंट पदों के लिए 220 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)
Airport Jobs Vacancy : AAICLAS यानी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड ने एयरपोर्ट्स पर नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। कंपनी ने सिक्योरिटी स्क्रीनर और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के कुल 220 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
खास बात यह है कि इस भर्ती में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (FTC) के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत सिक्योरिटी स्क्रीनर के 158 पद और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के 62 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर तैनात किया जा सकता है, जिससे उन्हें अलग-अलग लोकेशन्स पर काम करने का अनुभव मिलेगा।
AAICLAS ने एयरपोर्ट्स पर निकाली भर्ती
भर्ती के तहत सिक्योरिटी स्क्रीनर पदों के लिए देहरादून, कोलकाता, पटना, तिरुचिरापल्ली, कोझिकोड और उदयपुर एयरपोर्ट्स पर पद तय किए गए हैं। वहीं असिस्टेंट पदों के लिए तिरुपति, त्रिची, मदुरई , भुवनेश्वर और उदयपुर में नियुक्तियां होंगी। आवेदन प्रक्रिया भी अलग-अलग तय की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी, 9 जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू
ILS Recruitment 2026: वैज्ञानिक-बी, सी और डी के 5 पदों पर भर्ती, ₹1 लाख तक सैलरी; जानें आवेदन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026: 3 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, 22,195 पदों के लिए बड़ा अपडेट; जानें पूरी जानकारी
सरकारी नौकरी का मौका! ESIC केरल में 27 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
सिक्योरिटी स्क्रीनर पदों के लिए आवेदन 18 मई 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तारीख 8 जून 2026 है। वहीं असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन 11 जून 2026 से शुरू होकर 2 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : BPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सिक्योरिटी स्क्रीनर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, जबकि SC/ST वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। वहीं असिस्टेंट पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित ऑनलाइन इंटरैक्शन के जरिए होगी। चयनित उम्मीदवारों को एयरपोर्ट और कार्गो कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा जांच, बैगेज स्क्रीनिंग, बैगेज हैंडलिंग और अन्य ऑपरेशनल कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार AAICLAS Official Website पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
