- Hindi News »
- Business »
- Zomato Shares Fall 11 Percent After Earnings Announcement
Zomato Share Price: तिमाही नतीजे से जोमैटो को बड़ा नुकसान, 11 प्रतिशत गिरा कंपनी का शेयर
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 25,380.41 करोड़ रुपये घटकर 2,07,144.78 करोड़ रुपये रह गया। एनएसई में जोमैटो के शेयर 10.16 प्रतिशत गिरकर 215.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।
- Written By: मनोज आर्या

जोमैटो (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई: ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो के दिसंबर तिमाही के एकीकृत शुद्ध मुनाफे में 57.2 प्रतिशत की कमी के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 11 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी का शेयर बीएसई में 10.92 प्रतिशत गिरकर 214.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 25,380.41 करोड़ रुपये घटकर 2,07,144.78 करोड़ रुपये रह गया। एनएसई में जोमैटो के शेयर 10.16 प्रतिशत गिरकर 215.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। मात्रा के लिहाज से एनएसई पर जोमैटो के 30.82 करोड़ इक्विटी शेयरों का कारोबार हुआ और बीएसई पर 1.76 करोड़ शेयरों का आदान-प्रदान हुआ।
इस बीच, स्विगी का शेयर भी आठ प्रतिशत से अधिक टूट गया। स्विगी का शेयर बीएसई में 8.08 प्रतिशत गिरकर 440.30 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 8.01 प्रतिशत गिरकर 440.80 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी ने सोमवार को जारी किया था तिमाही नतीजे
बता दें की फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। हालांकि, इस नतीजे के बाद से निवेशकों में काफी निराशा है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद अब जोमैटो की नेटवर्थ सिर्फ ₹59 करोड़ रह गया। कंपनी की तिमाही नतीजे में इतनी भारी गिरावट के पीछे बढ़ता हुआ खर्च बताया जा रहा है, जो कि आय के मुकाबले तेज़ी से बढ़े हैं। जोमैटो के मुनाफे में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन कंपनी का रेवेन्यू 64% बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई दहलाने की साजिश! विधानभवन, BSE और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शहर में हाई अलर्ट जारी
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज समेत देश के 50 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Share Market में लौटी रौनक, ईरान-अमेरिका के बीच गुप्त बातचीत की खबर से सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल
शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी: सेंसेक्स 83,000 के पार, निफ्टी में भी जोरदार उछाल; जानें आज की बड़ी हलचल
यह बढ़त दिखाती है कि लोग खाना ऑर्डर करने में पीछे नहीं हट रहे हैं और जमकर इस प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर कर रहे हैं। अब सवाल उठता है मुनाफा क्यों घटा? इसका जवाब है ब्लिंकिट। तेज़ डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के विस्तार पर ज़ोमैटो ने खूब खर्च किया है। कंपनी की योजना है कि दिसंबर 2025 तक ब्लिंकिट के 2,000 स्टोर्स खोल दिए जाएं।
तिहाही नतीजों के ऐलान के बाद धड़ाम से गिरा कंपनी का शेयर
बता दें कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोमैटो के शेयर बढ़त में थे, लेकिन कंपनी के तिमाही नतीतों के ऐलान के बाद भारी गिरावट में आ गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर जोमैटो का शेयर 4.6% टूटकर ₹237 पर ट्रेड कर रहा था। कमजोर मुनाफे और शेयर में गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। अब सभी की नजरें कंपनी के आगे के प्रदर्शन पर टिकी हैं।
दिसंबर 2023 तिमाही में 3383 करोड़ रुपये था रेवेन्यू
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 64 फीसदी बढ़कर 5405 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही में यह 3288 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 63.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5533 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले दिसंबर 2023 तिमाही में यह 3383 करोड़ रुपये था।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Zomato के शेयर प्राइस का इतिहास
अगर जोमैटो के शेयरों का प्रदर्शन देखें तो बीते एक हफ्ते में 6.08 फीसदी की तेजी आई है। इसने बीते एक महीने में 14.51 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। बीते 3 महीने में 6.39 फीसदी कमी आई है। इस साल 13.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीते एक साल में कंपनी ने फीसदी 1,836.33 फीसदी रिटर्न दिया है।
Zomato shares fall 11 percent after earnings announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














