-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Wto Statement On Global Trade
Global Economy: डब्ल्यूटीओ की भविष्यवाणी, ट्रंप टैरिफ पॉलिसी से हिल सकता है ग्लोबल व्यापार
- Written By: अपूर्वा नायक
वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन यानी डब्ल्यूटीओ ने ग्लोबल व्यापार को लेकर चिंता जतायी है। ग्लोबल ट्रेड प्लेटफॉर्म ने कहा कि पहले साल 2025 और साल 2026 में वर्ल्ड ट्रेड के लगातार बढ़ने की उम्मीद थी।

वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (सौ. सोशल मीडिया )
जिनेवा : वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन ने ग्लोबल व्यापार को लेकर भविष्यवाणी जारी की है। जिसमें उसने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रंग बदलती टैरिफ पॉलिसी और चीन के साथ होने वाले गतिरोध के कारण इस साल पूरी दुनिया में गुड्स ट्रेड में 0.2 प्रतिशत तक की गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि डब्ल्यूटीओ ने ये चेतावनी दी है कि रेसीप्रोकल टैरिफ सिस्टम पर अड़े रहने की परिस्थिति में गुड्स ट्रेड 1.5 प्रतिशत तक घट सकती है।
डब्ल्यूटीओ ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में ये कहा है कि सबसे कठोर टैरिफ सिस्टम के बिना भी खासकर उत्तर अमेरिकी क्षेत्र में ट्रेड में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस साल वहां एक्सपोर्ट में 12.6 प्रतिशत और इंपोर्ट में 9.6 प्रतिशत की गिरावट आने का कयास लगाया जा रहा है। डब्ल्यूटीओ ने यह रिपोर्ट 21 अप्रैल तक की कस्टम स्टेट्स के आधार पर जारी की है।
ग्लोबल ट्रेड प्लेटफॉर्म ने कहा कि पहले साल 2025 और साल 2026 में वर्ल्ड ट्रेड के लगातार बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन ट्रंप के ट्रेड वॉर ने डब्ल्यूटीओ के इकोनॉमिस्ट को अपना पूर्वानुमान काफी हद तक कम करने के लिए मजबूर कर दिया। यदि ट्रंप ज्यादातर देशों पर अपने सबसे कठोर टैरिफ रेट को जारी रखते हैं, तो दुनिया भर में वस्तुओं के ट्रेड में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी, क्योंकि अनिश्चितता के कारण ट्रेड में अस्थिरता है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अप्रैल की शुरुआत में कस्टम ड्यूटी के हाई रेट को 90 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया था ताकि 70 से ज्यादा देशों को अमेरिकी ट्रेड चिंताओं को दूर करने का मौका मिले। हालांकि ट्रंप चीनी इंपोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर रहे हैं और कनाडा एवं मेक्सिको के साथ उनके सामानों पर टैरिफ के बारे में लंबी बातचीत चल रही है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला ने एक बयान में कहा कि 90 दिनों के टैरिफ के बावजूद अनिश्चितता का माहौल बने रहने से ग्लोबल ग्रोथ पर विराम लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे दुनिया, खासकर सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के लिए सीरियस नेगेटिव रिजल्ट हो सकते हैं। इवेला ने कहा है कि हमारी गिनती से पता चलता है कि ट्रेड पॉलिसी की अनिश्चितता का व्यापार प्रवाह पर अहम नेगेटिव असर पड़ता है, एक्सपोर्ट कम होता है और इकोनॉमिक एक्टिविटीज कमजोर होती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Wto statement on global trade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PMMP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला
Jul 15, 2026 | 10:32 PMदोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PMUS में मुस्लिम होने पर भारतीय कर्मचारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- हत्या का था इरादा
Jul 15, 2026 | 10:28 PMसरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित
Jul 15, 2026 | 10:15 PMHaiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Jul 15, 2026 | 10:11 PMकलेक्टर नहीं मिले तो गाड़ी पर रख दिया ज्ञापन…खंडवा में शिक्षा माफिया के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल
Jul 15, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM














