- Hindi News »
- Business »
- Wipro March Month Quarterly Report
Wipro: विप्रो ने दिखाया दम, मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 26% बढ़कर 3,569.6 करोड़ रुपये
देश के आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक विप्रो ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों के अनुसार ये जानकारी पता चली है कि इस तिमाही में कंपनी को 25.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,569.6 करोड़ रुपये प्रॉफिट हुआ।
- Written By: अपूर्वा नायक

विप्रो (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : आईटी सेक्टर की सबसे मुख्य कंपनी में से एक कंपनी विप्रो ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। विप्रो ने पिछले वित्त वर्ष की जनवरी से मार्च महीने की तिमाही के दौरान 25.9 प्रतिशत तक बढ़कर 3,569.6 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, कंपनी ने ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आईटी सर्विसेज से इनकम में 3.5 प्रतिशत तक की गिरावट की उम्मीद के साथ आने वाली तिमाही के कमजोर रहने के लिए अलर्ट रखा है।
विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ और प्रबंध निदेशक यानी एमडी श्रीनि पलिया ने कहा कि ब्रॉड इकोनॉमिकल अनिश्चितता के कारण ग्राहक अलर्ट बने हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विप्रो उनके साथ स्ट्रॉंग पार्टनरशिप करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जबकि उसकी नजर निरंतरता और बढ़त पर है।
पिछले कुछ हफ्तों में, अमेरिका द्वारा टैरिफ में लगातार बढ़त और कटौती के कदमों ने ग्लोबल मार्केट्स को हिलाकर रख दिया है और कई आईटी एक्सपर्ट्स को डर है कि तेज ट्रेड वॉर और अमेरिकी इकोनॉमी में संभावित मंदी के कारण आईटी फैसले लेने की प्रोसेस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है या स्पेशल सेक्टर में टेक्नोलॉजी की डिमांड और खर्च में कमी आ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
शेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
Share Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
कुल 280 अरब डॉलर वाली आईटी सर्विस कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिकी ग्राहकों से आता है। बुधवार को विप्रो के तिमाही आंकड़ों के ऐलान के लिए आयोजित सम्मेलन में पलिया ने स्वीकार किया कि हाल की टैरिफ घोषणाओं ने ग्लोबल अनिश्चितताओं को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा है कि ग्लोबल इंडस्ट्री का माहौल साल के ज्यादातर समय अनिश्चित रहा और, ज़ाहिर है, हाल ही में टैरिफ घोषणाओं ने इसे और बढ़ा दिया है। भले ही टेक्नोलॉजी के नए आविष्कार की अंतर्निहित डिमांड मजबूत बनी हुई है, लेकिन हमारे ग्राहक इसे ज्यादा सावधानी से अपना रहे हैं।
वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ यानी कंपनी के शेयर धारकों को देय 2,834.6 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी की कमाई 22,504.2 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही के 22,208.3 करोड़ रुपये से 1.33 प्रतिशत की मामूली बढ़त है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर की तुलना में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 6.43 प्रतिशत, तो आमदनी में 0.83 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
कंपनी ने शेयर मार्केट को दी सूचना में कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उसका नेट प्रॉफिट 18.9 प्रतिशत बढ़कर 13,135.4 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इस अवधि में कंपनी की इनकम 0.74 प्रतिशत गिरकर 89,088.4 करोड़ रुपये रही।
बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष यानी 2025-26 की पहली यानी अप्रैल से जून तिमाही के लिए कंपनी का अनुमान है कि आईटी सर्विस बिजनेस से उसका रेवेन्यू लगभग 1.5 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत गिरकर 250.5 करोड़ डॉलर से 255.7 करोड़ डॉलर के बीच रहेगा। पलिया ने कहा है कि चूंकि कस्टमर्स ब्रॉड इकोनॉमिकल अनिश्चितता के प्रति सतर्क हैं, इसलिए हम निरंतर और लाभदायक बढ़त के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए उनके साथ स्ट्रॉंग पार्टनरशिप करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 2 बड़े सौदे हासिल किए, जिससे बड़े सौदे हासिल करने में बढ़त हुई। तिमाही के आखिर तक विप्रो के कर्मचारियों की संख्या 2,33,346 थी, जबकि पिछले साल इसी समय यह 2,32,614 थी।
Wipro march month quarterly report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMSRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
May 18, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














