- Hindi News »
- Business »
- Will The Stock Market Be Open Or Closed On Eid Know The Schedule Of Bse And Nse
Share Market: ईद के दिन खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? जानिए BSE और NSE का शेड्यूल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च को इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।
- Written By: मनोज आर्या

शेयर मार्केट (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कल यानी 31 मार्च को ईद है। देशभर में यह त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन कई दफ्तर बंद रहेंगे। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो आपके लिए भी जानना जरूरी है कि सोमवार को शेयर मार्केट मार्केट खुलेगी या बंद रहेगी। शेयर बाजार 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के मौके पर बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च को इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।
कल यानी 29 मार्च को शनिवार की छुट्टी थी। आज बाजार में रविवार की छुट्टी है। ऐसे में निवेशकों को 3 दिन का लंबा वीकेंड मिल रहा है। यह मार्च महीने में यह दूसरी बार है जब शेयर बाजार में लगातार 3 दिन कारोबार नहीं होगा। इससे पहले 14, 15 और 16 मार्च को बाजार बंद रही थी।
अप्रैल में और कब-कब बंद रहेगा बाजार?
भारतीय शेयर बाजार अप्रैल 2025 में कुल 11 दिनों के लिए बंद रहेगा। इसमें सार्वजनिक अवकाश के साथ वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल हैं। अप्रैल में महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती और गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों के कारण शेयर मार्केट में छुट्टी रहेगी। हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से लेनदेन नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Stock Markets Today: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक गिरा तो निफ्टी 25,500 के नीचे
सोने-चांदी की चाल पड़ी सुस्त, इस हफ्ते कीमतों में हुआ मामूली बदलाव; जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स
दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?
TCS को लगा सबसे बड़ा झटका, टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में भारी सेंध; जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान
2025 में शेयर बाजार की कुल 14 छुट्टियां
2025 में त्योहारों और खास मौकों के चलते भारतीय शेयर बाजार कुल 14 दिन बंद रहेंगे।
अप्रैल में तीन छुट्टियां रहेंगी:
- 10 अप्रैल: महावीर जयंती
- 14 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
- 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे
बाकी छुट्टियों की लिस्ट:
- 1 मई: महाराष्ट्र दिवस
- 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
- 27 अगस्त: गणेश चतुर्थी
- 2 अक्टूबर: गांधी जयंती और दशहरा
- 21 अक्टूबर: दिवाली
- 22 अक्टूबर: दिवाली बलिप्रतिपदा
- 5 नवंबर: गुरुपर्ब
- 25 दिसंबर: क्रिसमस
विदेशी निवेशकों की पसंद बना भारतीय शेयर बाजार
बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं। ताजा डिपॉजिटरी के डेटा के मुताबिक, बीते 6 ट्रेडिंग सेशन में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने करीब 31,000 करोड़ रुपये का निवेश शेयर बाजार में किया है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Will the stock market be open or closed on eid know the schedule of bse and nse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राशिद खान बने टी20 फॉर्मेट के बादशाह, रच डाला इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना हर किसी के लिए मुश्किल
Feb 16, 2026 | 04:55 PMबिहार में बड़ा बवाल…रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर हंगामा, पार्टी विधायकों ने राजद को घेरा
Feb 16, 2026 | 04:54 PMटीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने से लेकर क्लस्टर रद्द करने तक के मुद्दे चर्चा में, 18 फरवरी की आमसभा में टकराव तय
Feb 16, 2026 | 04:47 PMयूक्रेन जंग में शहीद सैनिकों के परिवारों को किम जोंग उन का तोहफा, प्योंगयांग में बनी आलीशान ‘सइपियोल स्ट्रीट’
Feb 16, 2026 | 04:46 PMयवतमाल कीटनाशक कांड की यादें ताजा: 63 मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार, घातक कीटनाशक बाजार में अब भी मौजूद
Feb 16, 2026 | 04:46 PMT20 WC: भारत से एकतरफा अंदाज में हारने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सुपर-8 से हो सकता है बाहर, जानें समीकरण
Feb 16, 2026 | 04:41 PMयवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश
Feb 16, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














