- Hindi News »
- Business »
- Who Is Poonam Gupta Who Has Been Appointed As The Deputy Governor Of Rbi
कौन हैं पूनम गुप्ता? जिन्हें बनाया गया RBI का डिप्टी गवर्नर; IMF और वर्ल्ड बैंक में दे चुकी हैं सेवाएं
पूनम गुप्ता ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने मैरीलैंड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पीएचडी किया। उनके पास IMF और वर्ल्ड बैंक में काम करने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
- Written By: मनोज आर्या

पूनम गुप्ता, (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCIR) की महानिदेशक हैं। उन्हें तीन साल के लिए आरबीआई डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। वो माइकल पात्रा की जगह लेंगी। पात्रा ने इस साल जनवरी में इस पद से इस्तीफा दिया था।
पूनम गुप्ता ने स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड (अमेरिका) में पढ़ाया और आईएसआई, दिल्ली विजिटिंग फैकल्टी के रूप में काम किया। वह राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान में आरबीआई चेयर प्रोफसर और आईसीआरआईईआर में प्रोफेसर भी रहीं हैं।
दिल्ली के स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से पढाई
पूनम गुप्ता ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने मैरीलैंड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पीएचडी किया। उनके पास IMF और वर्ल्ड बैंक में काम करने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह नीति आयोग व FICCI की सलाहकार समितियों में सदस्य भी रहीं हैं। पिछले साल 9 दिसंबर को रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया गवर्नर नियुक्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
रुपये में 12 साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी; RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर धराशायी, 92.83 के स्तर पर पहुंचा
रुपये में ऐतिहासिक उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2% चढ़ा रुपया; RBI के इस फैसले ने बदला खेल
Share Market: गिरावट के बाद जोरदार कमबैक! लो लेवल से 1,800 अंक सुधरा सेंसेक्स, निवेशकों की लौटी रौनक
एमपीसी मीटिंग से पहले पूनम गुप्ता की नियुक्ति
बता दें कि पूनम गुप्ता की नियुक्ति आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की आगामी बैठक से कुछ दिन पहले हुई है, जो 7-9 अप्रैल को होने वाली है। वह माइकल डी पात्रा की जगह लेंगी, जिन्होंने जनवरी 2020 से जनवरी 2025 तक आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में कार्य किया। पात्रा केंद्रीय बैंक में मौद्रिक नीति, आर्थिक और नीति अनुसंधान और वित्तीय बाजारों के संचालन को देखते थे।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पूनम गुप्ता प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य हैं और 16वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की संयोजक भी हैं। वाशिंगटन डीसी में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक में लगभग दो दशकों तक वरिष्ठ पदों पर काम करने के बाद वह 2021 में एनसीएईआर में शामिल हुईं। पूनम गुप्ता के नाम लगभग 50 व्यापक रूप से उद्धृत शोध पत्र और भारत और चीन पर एक संपादित पुस्तक (बैरी आइचेनग्रीन के साथ) है। उनके काम का उल्लेख इकोनॉमिस्ट, फाइनेंशियल टाइम्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल में किया गया है।
Who is poonam gupta who has been appointed as the deputy governor of rbi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
Apr 03, 2026 | 01:35 PMBachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
Apr 03, 2026 | 01:29 PMHigh Court का महावितरण को झटका, कहा- बिना मौका दिए बिजली काटना मनमानी; 21 लाख का लगाया था जुर्माना
Apr 03, 2026 | 01:29 PMNMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
Apr 03, 2026 | 01:21 PMछत्रपति संभाजीनगर; जायकवाड़ी पानी कर के ब्याज माफी के लिए CM से होगी मांग, मनपा को मिली 15 दिनों की मोहलत
Apr 03, 2026 | 01:21 PMकांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
Apr 03, 2026 | 01:20 PMऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Apr 03, 2026 | 01:13 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














