-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Who Is Kelly Ortberg Who Earns A Salary Of Crores
कौन हैं बोइंग कंपनी के सीईओ? आखिर क्यों है इतनी चर्चाओं में
- Written By: अपूर्वा नायक
अहमदाबाद हादसे में जो एयरक्राफ्ट शामिल था, वो बोइंग कंपनी का 787 ड्रीमलाइनर था। इसके क्रैश होने के बाद बोइंग कंपनी के साथ ही इस कंपनी के सीईओ भी सवालों के घेरे में हैं।

केली ऑर्टबर्ग (सौ. सोशल मीडिया )
बोइंग दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में से एक हैं। ये कंपनी हाल ही में काफी सुर्खियों में हैं। पिछले साल ही अगस्त के महीने में इस कंपनी ने अपने नए प्रेसिडेंट और सीईओ के तौर पर रॉबर्ट केली ऑर्टबर्ग को चुना था। लेकिन उनकी नियुक्ति के कुछ ही महीनों के बाद में कंपनी के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है।
हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के क्रैश होने से कंपनी के सीईओ सवालों के घेरे में हैं। आइए आपको बताते हैं कि केली ऑर्टबर्ग कौन हैं और वे यहां तक कैसे पहुंचे और बोइंग कंपनी के लिए वो क्या करते हैं। भारत में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के क्रैश ने ऑर्टबर्ग के सामने एक नया चैलेंज खड़ा कर दिया है।
अहमदाबाद में हुए इस हादसे में 241 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और इस हादसे से बोइंग की इज्जत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि केली ऑर्टबर्ग कौन हैं, वे बोइंग के लिए क्या करते है?
सम्बंधित ख़बरें
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
केली ने कैसे पूरा सीईओ बनने का सफर
एविएशन सेक्टर में केली ऑर्टबर्ग कोई नया नाम नहीं है। 64 साल के इस इंसान ने अपने जीवन का आधे से ज्यादा हिस्सा इंजीनियरिंग और एविएशन इंडस्ट्री में बिताया है। उन्होंने अमेरिका के अयोवा यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद, उन्होंने साल 1983 में टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में इंजीनियर के रुप में अपने करियर की शुरूआत की। हालांकि असली पहचान उन्हें तब ही मिली, जब वे साल 1987 में रॉकवेल कॉलिन्स में प्रोग्राम मैनेजर के रुप में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने 30 साल से ज्यादा का समय बिताया और साल 2013 में कंपनी के सीईओ बन गए।
आ गए अनिल अंबानी की कंपनियों के अच्छे दिन! ये 3 शेयर भर सकते हैं आपकी जेब
ऑर्टबर्ग के हाथों में है बोइंग का फ्यूचर
अहमदाबाद में हुए इस हादसे ने ऑर्टबर्ग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन वो पहले भी इससे भी मुश्किल समय से गुजर चुके हैं। पिछले 9 महीनों में उन्होंने बोइंग में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी की सप्लाई चेन और फैक्ट्रियां अब पहले से कई गुना बेहतर काम कर रही है। एयरलाइंस, जैसे एयर लीज के सीईओ जॉन प्ल्यूएर ने कहा है कि बोइंग के प्लेन अब समय पर डिलीवर हो रहे हैं। कतर एयरवेज ने हाल ही में बोइंग को रिकॉर्ड ऑर्डर दिया है, जो कंपनी के लिए पिछले 18 महीनों में सबसे बड़ा ऑर्डर था।
Who is kelly ortberg who earns a salary of crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMस्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Aug 05, 2026 | 08:14 PMगोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Aug 05, 2026 | 08:11 PMMBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














