- Hindi News »
- Business »
- What Is This 503020 Budget Rule
ये 50/30/20 बजट का धांसू नियम क्या है? इसमें ऐसा क्या है जिसे अपनाकर लोग बन रहे हैं करोड़पति
अगर आप कमाई करते है और सोचते हैं कि पैसे कैसे बचाए, तो ये आपके लिए बहुत ज्यादा काम की खबर हैं। इसमें आपको अपनी सैलरी का 50% हिस्सा, 30% हिस्सा और 20% हिस्सा बांटना होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

फाइनेंशियल प्लानिंग (सौ. सोशल मीडिया )
50/30/20 Budget Rule: जब भी किसी कमाई करने वाले इंसान की सैलरी अकाउंट में डेबिट होती है, तो उसकी उम्मीदों का सिलसिला शुरू हो जाता है। जैसे ही सैलरी आती है, तो लगता है कि पूरा महीना आराम से चलेगा, लेकिन आधा महीना बीतने के बाद ही सैलरी खाली हो जाती है। जिसके बाद ये टेंशन बढ़ जाती है कि सैलरी कहां फुर्रर हो गई? अब बचे हुए खर्चें कैसे उठाएगे?
अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो आपके लिए ये नियम जानना काफी जरूरी है। आपकी इस समस्या से निपटने का एक आसान और असरकारक तरीका है, 50/30/20 बजट का नियम। इस तरीके से ना सिर्फ आपके खर्चों पर कंट्रोल लगेगा बल्कि इससे आपको फ्यूचर के लिए बचत करने में भी मदद मिलेगी।
क्या है 50/30/20 नियम?
ये सेविंग करने का सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है। ये नियम को बेहद सरलता से अपनाया जा सकता है। इस नियम में आपकी टैक्स कटने के बाद की पूरी इनकम को 3 हिस्सों में बांट दिया जाता है। जिसमें 50 प्रतिशत जरूरी चीजों पर, 30 प्रतिशत अपनी इच्छाओं पर और 20 प्रतिशत सेविंग और इंवेस्टमेंट के लिए होता है। इस नियम से आप ना सिर्फ अपने वर्तमान खर्चों को ठीक से संभाल सकते हैं, बल्कि फ्यूचर प्लानिंग भी कर सकते हैं। आइए इस नियम के कैलक्यूलेशन को डिटेल में जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
रुपये में ऐतिहासिक उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2% चढ़ा रुपया; RBI के इस फैसले ने बदला खेल
Share Market: गिरावट के बाद जोरदार कमबैक! लो लेवल से 1,800 अंक सुधरा सेंसेक्स, निवेशकों की लौटी रौनक
Gautam Adani: हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग रामलला का लिया आशीर्वाद
50 फीसदी हिस्सा जरूरी खर्चों के लिए
इस हिस्से में वो सारी चीजें आती हैं, जो जिंदगी चलाने के लिए बेहद जरूरी हैं। जैसे कि बच्चों की फीस, बिजली-पानी के बिल, घर का किराया, ईएमआई और रोज का राशन। ये कुछ ऐसे खर्चें है, जिन्हें टालना असंभव है। इसलिए टोटल इनकम का आधा हिस्सा इन पर खर्च करना समझदारी होती है। अगर ये खर्च 50 प्रतिशत से ज्यादा हो रहे हैं, तो समझना जरूरी हैं कि आपको अपने रहने या जीने के तरीकों में बदलाव लाना जरूरी हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपकी सैलरी 25000 रुपये है, तो उसका 50 फीसदी हिस्सा यानी 12,500 रुपये आपको जरूरी खर्चों के लिए रखना जरूरी है।
30 फीसदी अपनी इच्छाओं के लिए
अगर बात की जाए तो अपनी इच्छाओं की, तो ये वो चीजें होती है जो हमारे दिल को बेहद खुशी देती हैं। इन खर्चों में बाहर का खाना खाना, शॉपिंग करना, मूवी देखना, नया मोबाइल लेना और छुट्टियों पर जाना जैसे खर्च शामिल हैं। हालांकि ये खर्चें जरूरी नहीं होते, लेकिन हमें खुशी का अनुभव देते हैं। हां, लेकिन अगर इन चीजों पर ज्यादा खर्चा करना भी आपकी सेविंग पर असर डाल सकता है। इसलिए इन चीजों के लिए 30 फीसदी हिस्सा रखा गया है। अगर आपकी सैलरी 25,000 रुपये तक है, तो इसमें से 30 फीसदी हिस्सा यानी 7,500 रुपये अपने ऊपर खर्च करने के लिए रखें।
ये भी पढ़ें :- ICICI बैंक ने बदली चाल, मिनिमम बैलेंस लिमिट को लेकर मारा यू-टर्न
20 प्रतिशत सेविंग और इंवेस्टमेंट के लिए
हर महीने अपनी सैलरी में से कुछ पैसा सेविंग और इंवेस्टमेंट करने के लिए काफी जरूरी है। ये पैसे कभी-कभी आपके मुश्किल समय में आपके काम आ सकते हैं और साथ ही आने वाले समय में आपको सुरक्षा भी देते हैं। चाहे एसआईपी हो या फिक्स्ड डिपॉजिट हो, या कि कोई इंवेस्टमेंट, आपको अपनी सैलरी का कम से कम 20 फीसदी हिस्सा सेविंग और इंवेस्टमेंट के लिए रखना चाहिए। अगर आपकी सैलरी बढ़ती है, तो इससे आपकी सेविंग और इंवेस्टमेंट में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी। उदाहरण के तौर पर, अगर आपकी सैलरी 25,000 रुपये है, तो उसमें से 20 फीसदी हिस्सा यानी 5000 रुपये आपको सेविंग और निवेश के लिए रखना जरूरी है।
What is this 503020 budget rule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














