क्या होता है स्टूडेंट पर्सनल लोन, कैसे एजुकेशन लोन से होता है अलग
जहां एजुकेशन लोन का अमाउंट ट्यूशन फी और कोर्स पर आधारित होता है, वहीं स्टूडेंट पर्सनल लोन से मिलने वाली राशि का उपयोग आप किराया देने, कंप्यूटर खरीदने या ट्रेवलिंग के लिए भी कर सकते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
स्टूडेंट पर्सनल लोन (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : किसी भी इंसान को सफल होने के लिए और करियर को आगे बढ़ाने में सबसे अहम रोल एजुकेशन का होता है। कई बार ऐसे मौके आते है जब हायर एजुकेशन करने के दौरान स्टूडेंट्स को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को हल करने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन स्टूडेंट पर्सनल लोन साबित हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको एक गारंटर की जरूरत पड़ सकती है और ये लोन जल्दी से प्रोसेस भी हो जाते हैं।
जहां एजुकेशन लोन का अमाउंट ट्यूशन फी और कोर्स पर आधारित होता है, वहीं स्टूडेंट पर्सनल लोन से मिलने वाली राशि का उपयोग आप किराया देने, कंप्यूटर खरीदने या ट्रेवलिंग के लिए भी कर सकते हैं। क्योंकि स्टूडेंट पर्सनल लोन में आपको लोन अमाउंट के लिए अपनी प्रॉपर्टी शो नहीं करना होता है, जिससे लोन ना चुका पाने पर आपकी प्रॉपर्टी से लोन अमाउंट वसूल की जा सकती है। इस लोन का फायदा लेने के लिए आपको सिर्फ एक गारंटर की ही जरूरत होती है, जो आपके लोन ना चुकाने की परिस्थिति में लोन अमाउंट को चुकाने के लिए जिम्मेदार होगा।
ऐसे बैंक जो आपको स्टूडेंट पर्सनल लोन मुहैया करवाते है
एक्सिस बैंक
सम्बंधित ख़बरें
शिशुकुंज स्कूल का किचन सील, एक्सपायरी मसाले मिलने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
महाराष्ट्र के हर गांव में लगेंगे वेदर स्टेशन, किसानों को फसल बीमा मुआवजा दिलाने की नई पहल
मानसून की देरी से मध्य प्रदेश में बारिश का संकट, खरीफ फसलों की बोवनी पर असर, आज इन जिलों में लू का अलर्ट
Nagpur Crime: साथ मिलकर करते थे चोरी, अब आपस में ही भिड़े; लकड़गंज व क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा
इस बैंक से आप 10 लाख तक का मैक्सिमम लोन ले सकते हैं। इस लोन को चुकाने की अवधि 6 महीने से 5 साल तक की होती है। साथ ही इस बैंक से स्टूडेंट पर्सनल लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फी 2 प्रतिशत तक की है। इस लोन की ब्याज दर 11.25 प्रतिशत होती है।
आईसीआईसीआई बैंक
इस बैंक से आप अधिकतम 50 लाख रुपये तक की लोन अमाउंट ले सकते हैं। इस लोन को चुकाने की अवधि 1 साल से लेकर 6 साल तक की है। इस बैंक पर लोन में आपको 2 प्रतिशत तक की प्रोसेसिंग फी चुकानी होती है। साथ ही ये बैंक स्टूडेंट पर्सनल लोन पर 10.85 प्रतिशत की दर से ब्याज दर देनी होती है।
आईडीएफसी बैंक
इस बैंक से स्टूडेंट पर्सनल लोन के लिए आप अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इस लोन को चुकाने की अवधि 5 साल तक की है। इस पर आपको 2 प्रतिशत तक की प्रोसेसिगं फी का भुगतान करना पड़ता है। इस बैंक के द्वारा आपको 10.99 प्रतिशत ब्याज दर लागू की जाती है।
अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो स्टूडेंट पर्सनल लोन आर्थिक सहायता देकर आपको आपके करियर के गोल को हासिल करने में मदद करता है। हालांकि, इस लोन पर ब्याज दर काफी ज्यादा होती है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
