क्या है ‘पंप-एंड-डंप’ स्कैम? जिससे निवेशकों के डूब रहे हैं अरबों रुपये, SEBI ने कई राज्यों में मारा छापा
Pump And Dump Scam: शेयर बाजार में हेरफेर के मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं, जहां सेबी ने पंप-एंड-डंप स्कैम से जुड़े एक नेटवर्क के खिलाफ कई राज्यों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया है।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट में पंप-एंड-डंप स्कैम, (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
Pump And Dump Scam In Share Market: घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के बीच फ्रॉड के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने देश के कई शहरों में छापेमारी करते हुए एक बड़े पंप-एंड-डंप नेटवर्क का खुलासा किया है।
यह धोखाधड़ी विशेष रूप से छोटे और पेनी स्टॉक्स में देखने को मिलता है, जहां शेयरों का भाव आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ाकर निवेशकों को फंसाया जाता है। सेबी का यह एक्शन निवेशकों की सुरक्षा और मार्केट में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
मुंबई-बेंगलुरु समेत कई शहरों में एक्शन
भारतीय शेयर बाजार में हेरफेर के मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं, जहां मार्केट रेग्युलेटर ने पंप-एंड-डंप स्कैम से जुड़े एक नेटवर्क के खिलाफ कई राज्यों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया है। यह एक्शन मुंबई, बेंगलुरु, भुज और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में की गई है। जांच एजेंसियों द्वारा तीन दिनों तक चलाए गए अभियान में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव
E100 Fuel: भारत में पेट्रोल का विकल्प तैयार, E100 Fuel को मिली वाहन ईंधन के तौर पर कानूनी मंजूरी
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
स्टॉक मैनिपुलेशन से जुड़ा है मामला
शुरुआती जांच में ऐसा संकेत मिला है कि यह मामला संगठित तरीके से किए जा रहे स्टॉक मैनिपुलेशन से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नेटवर्क में एक छोटी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी और एक ड्रिप इरिगेशन कंपनी की भूमिका की की जांच की जा रही है। अधिकारिक ट्रेडिंग पैटर्न, फंड फ्लो और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि किन लोगों और संस्थाओं के बीच तालमेल था।
क्या होता है पंप-एंड-डंप स्कैम?
पंप-एंड-डंप एक तरह का सिक्योरिटी फ्रॉड है, जिसमें धोखेबाज पहले किसी कम कीमत वाले यानी पेनी स्टॉक को बड़ी मात्रा में खरीद लेते हैं , इसके बाद वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, टेलीग्राम और वाट्सऐप के जरिए उस स्टॉक को लेकर झूठी सकारात्मक खबरें, टिप्स या अफवाहें फैलाते हैं। इससे आम निवेशकों में उस शेयर को खरीदने की होड़ मच जाती है और उन शेयरों का भाव तेजी से बढ़ने लगता है इसे पंप कहा जाता है। इसके बाद जब शेयरों का भाव हाई लेवल पर पहुंच जाता है, तब ऑपरेटर अपने शेयर को बेचकर मुनाफा बना लते हैं। इसे डंप कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की मौज, लंबे इंतजार के बाद DA में बढ़ोतरी; जानें आपके पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी
धोखाधड़ी के खिलाफ SEBI सख्त
इस प्रोसेस के बाद शेयर की कीमत तेजी से गिर जाती है, जिससे छोटे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। सेबी की हालिया एक्शन से यह साफ संकेत मिलता है कि नियामक ऐसे धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। निवेशकों को भी सलाह दी जाती है कि वे किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स की जांत करने और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें
