-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Market Regulator Sebi Imposed A Fine Of Rupees 25 Lakh On Bse
BSE के खिलाफ सेबी का सख्त एक्शन, ₹25 लाख का लगाया जुर्माना; ये है असली वजह
- Written By: मनोज आर्या
कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने सख्त कार्रवाई करते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी को जांच में पता चला है कि डेटा प्रसार की प्रक्रिया में पर्याप्त सुरक्षा नहीं थे।

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया, (फाइल फोटो)
मंबई: सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मार्केट रेगुलेटर को अपनी जांच में एक्सचेंज के डिस्कलोजर सिस्टम व कम्पलायंस की प्रोसेस में खामियां मिली है। सेबी ने फरवरी 2021 और सितंबर 2022 के बीच किए गए निरीक्षण के बाद इस तरह का बड़ा एक्शन लिया है।
सेबी ने अपने जांच में यह भी पाया कि बीएसई ने उन ब्रोकर्स के खिलाफ किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं की है, जो क्लाइंट कोड में अक्सर बदलाव किया करते थे। इसके साथ ही बिना किसी जांच के ही अनलिमिटेड इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स के कोड में बदलाव देने की इजाच के साथ ही एक्सचेंज ने एरर उकाउंट से किए गे ट्रेड्स को भी तरह से रिव्यू नहीं किया।
सेबी को जांच में नियमों का उल्लंघन मिला
45 पन्नों के अपने आदेश में मार्केट रेगुलेटर ने कहा की बीएसई की सिस्टमैटिक स्ट्रक्चर ने उसके पेमेंट करने वाले ग्राहकों और इंटर्नल लिस्टिंग कंप्लायंस मॉनिटरिंग टीम को कॉर्पोरेट घोषणाओं तक सार्वजनिक रूप से वेबसाइट पर जारी होने से पहले पहुंच प्रदान की, जिससे नियमों का उल्लंघन हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Monsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
डेटा रिलीज प्रोसेस में प्रयाप्त सुरक्षा नहीं
सेबी ने यह भी पाया कि डेटा प्रसार की प्रक्रिया में ऐसे पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं थे, जो ये सुनिश्चित कर सकें कि सभी शेयरहोल्डर्स की जानकारी एक साथ और एक समान रूप से प्राप्त हो सके। ये मार्केट की अखंडता बनाए रखने और अनुचित सूचना लाभ को रोकने के लिए बहुत जरूरी है।
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन हरियाली, 415 अंक चढ़ा सेंसेक्स; देखें ये स्टॉक्स
अपने सफाई में BSE ने क्या कहा?
सेबी के इस एक्शन पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि उसकी ओर से किया गया उल्लंघन तकनीकि रूप से था। इस स्थिति में निवेशकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही एक्सचेंज को किसी तरह का कोई फायदा मिला है। हालांकि, बीएसई की इस सफाई से मार्केट रेगुलेटर सहमत नहीं हुआ और कहा कि बीएसई का कदम मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन और फर्स्ट लेवल रेगुलेटर के तौर पर जिम्मेदारियों के अनुरुप नहीं था।
Market regulator sebi imposed a fine of rupees 25 lakh on bse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anti Paper Leak Bill: लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, ध्वनिमत से कराई गई वोटिंग
Jul 29, 2026 | 03:30 PMअमित शाह ने बल प्रयोग का दिया आदेश…राहुल गांधी के आरोप पर संसद में हंगामा, गृह मंत्री जवाब दो के लगे नारे
Jul 29, 2026 | 03:23 PMभोपाल में बढ़ती जा रही प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या; सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर डटे 5-6 हजार किसान
Jul 29, 2026 | 03:23 PMICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग
Jul 29, 2026 | 03:21 PMरेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
Jul 29, 2026 | 03:19 PMजेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
Jul 29, 2026 | 03:19 PM436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
Jul 29, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














