Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असंगठित सेक्टर के उम्मीदवारों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार की ओर से मिलेंगे 3000 रुपये महीना

केंद्र सरकार की इस स्कीम में असंगठित सेक्टर के 18 से 40 साल की उम्र में आपको योगदान देना होगा, जिसके बाद आप 60 साल की उम्र में 3,000 रुपये महीने की राशि हासिल कर सकते हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 17, 2025 | 03:23 PM

असंगठित सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

भारत की केंद्र सरकार के द्वारा देश की जनता को आर्थिक रुप से मजबूती देने के लिए समय-समय पर तरह-तरह की योजनाएं चलायी जाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक रुप से मदद करना है।

इसी सिलसिले में केंद्र सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरूआत की थी। जिसमें 60 साल के ऊपर के सभी बुजुर्गों इस स्कीम के लिए पात्र होते हैं और ऐसे उम्मीदवार को केंद्र सरकार की ओर से 3,000 रुपये प्रति महीना प्राप्त होता है।

कौन उठा सकता है इस योजना का फायदा?

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा साल 2019 में फरवरी महीने में लॉन्च किए गए इस स्कीम के अंतर्गत अंसगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ असंगठित सेक्टर के वहीं उम्मीदवार उठा सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच में है। इसके साथ ही, वे असंगठित सेक्टर के मजदूर है और उनकी मंथली इनकम 15,000 रुपये से भी कम हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा ऐसी योजनाएं चलायी जा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ 500 रुपये में बनें टैक्सी ऐप के मालिक, अमित शाह की भारत टैक्सी से ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने की बड़ी योजना

Mutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!

पुणे: स्वच्छता में नंबर वन सासवड़, राष्ट्रीय सम्मान मिला, लेकिन 7.5 करोड़ की पुरस्कार राशि अटकी

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

हालांकि इस योजना का फायदा उठाने के लिए ये जरूरी है कि अगर जो व्यक्ति इस योजना का फायदा उठाना चाहता है, तो उसे 60 साल की उम्र के बाद ही इसका लाभ मिलेगा। साथ ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए उसे अपनी उम्र के अनुसार योगदान भी करना होगा।

900% रिटर्न देने वाले इस स्टॉक में जबरदस्त उछाल, कंपनी के एक ऐलान से दौड़ पड़े निवेशक

स्कीम के लिए करना होगा योगदान

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से भी ऐसी योजना धारकों के लिए अंशदान दिया जाता है। उदाहरण के लिए अगर आप इस योजना में हर महीने 1,000 रुपये जमा करते हैं, तो केंद्र सरकार भी इतनी ही राशि यानी 1,000 का योगदान जमा करेगी। इस स्थिति में हर महीने में आपके नाम पर 2,000 रुपये का डिपॉजिट होगा। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यही है इस स्कीम में एक तय़ उम्र में 3,000 रुपये से ज्यादा की राशि उन बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है।

What is prime minister shram yogi maandhan yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2025 | 03:23 PM

Topics:  

  • Business News
  • Central Government
  • Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.