Budget 2025: क्या है ‘GYAN का बजट’, वित्त मंत्री ने इनके लिए क्या घोषणाएं कीं
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश कर रही हैं। अंतरिम बजट को छोड़ दें तो वह 8वीं बार बजट पेश कर रही है।
- Written By: Saurabh Pal
बजट 2025: निर्मला सीतारमण (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश कर रही हैं। अंतरिम बजट को छोड़ दें तो वह 8वीं बार बजट पेश कर रही है। उन्होंने बजट भाषण में ‘GYAN’ का फार्मूला दिया है। जिसके तहत मोदी सरकार मुख्य चार वर्गों पर फोकस करेगी। इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता, और नारी शामिल हैं। NDA सरकार का इन चार प्रमुख वर्गों पर इस वित्त वर्ष में विशेष फोकस रहेगा।
गौरतलब है कि 2024 में पेश अंतरिम बजट में निर्मला सीतारमण ने ज्ञान फार्मूले का जिक्र किया था। इस फॉर्मूले का इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है।
‘G’ गरीबों के लिए क्या ?
सम्बंधित ख़बरें
बजट: बिहार को मिला केंद्रीय करों का बड़ा हिस्सा, जानें पिछले 5 वर्षों में कैसे बढ़ी राज्य की वित्तीय हिस्सेदारी
बजट 2026: आंतरिक सुरक्षा के लिए ₹2.55 लाख करोड़ का कवच; सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र को मिलेगी नई मजबूती
Budget 2026: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब, गेमिंग बनेगा करियर
Budget 2026: किसानों को AI की ताकत, बेटियों को हॉस्टल, एक बजट में कई राहतें
- LED-LCD टीवी सस्ती होंगी। कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई।
- देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा।
- 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा।
- शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाने की योजना आएगी।
- एक लाख अधूरे घर पूरे होंगे, 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे।
- हर घर नल से जल पहुंचाने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ेगा।
- 100 नए शहर उड़ान योजना से जोड़े जाएंगे।
- पहाड़ी इलाकाें में नए छोटे एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
‘Y’युवाओं को क्या मिला ?
स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड बनेगा।
500 करोड़ रुपए से 3 Ai (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे।
मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी।
देश में 23 IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी।
पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएगी।
देश में ज्ञान भारत मिशन शुरू होगा, 1 करोड़ मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलाइजेश होगा।
पटना IIT में होस्टल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।
मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड को बढ़ावा देंगे।
स्किल बढ़ाने के लिए 5 राष्ट्रीय स्तर के सेंटर बनाए जाएंगे।
‘A’अन्नदाता (किसान) को क्या मिला?
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हुई।
देश में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी।100 जिलों को फायदा होगा।
डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन।
अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा मिलेगा।
बिहार के किसानों की मदद के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा।
दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन।
कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना। प्रोडक्शन- मार्केटिंग पर फोकस।
असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगेगा।
‘N’ नारी (महिला) पर क्या बोली सीतारमण?
वित्तमंत्री ने बताया कि महिलाओं को बढ़ावा देने और उनके कल्याण के लिए, SC-ST की MSME महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना।
