ग्लोबल कंपनियों को रास आ रहा भारत, GCC मार्केट में हिस्सेदारी में आया उछाल
Global Center: वेस्टियन रिसर्च के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में भारत के लिए एक खुशखबरी सामने आयी है। बताया जा रहा है कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए भारत को बेस्ट ऑप्शन माना जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (सौ. सोशल मीडिया )
Global Capability Centers: ग्लोबल मोर्चे पर भारत के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स यानी जीसीसी के लिए पूरी दुनिया की पसंद भारत बनकर उभर रहा है। दुनिया के लगभग 53 परसेंट या 1,700 के करीब जीसीसी देश में मौजूद हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है।
वेस्टियन रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में कुल जीसीसी में से 94 प्रतिशत बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पुणे में हैं। बाकी 6 प्रतिशत जीसीसी कोलकाता, कोच्चि, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोयंबटूर, वडोदरा, नासिक, त्रिवेंद्रम, जोधपुर, वारंगल, बड़ौदा, विशाखापत्तनम, भोगपुरम, जयपुर, सूरत, मोहाली, भुवनेश्वर, इंदौर, मैसूर, मदुरै और भोपाल में फैले हुए हैं।
150 नए जीसीसी होने की उम्मीद
वेस्टियन रिसर्च के अनुसार, भारत में जीसीसी की कुल संख्या 8 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर यानी सीएजीआर से बढ़ रही है और यह वित्त वर्ष 28 तक 2,100 से अधिक होने का अनुमान है। औसतन, प्रतिवर्ष लगभग 150 नए जीसीसी स्थापित होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
टोटल जीसीसी का 49 परसेंट
भारत में आईटी क्षेत्र के जीसीसी की संख्या सबसे अधिक है और कुल जीसीसी में इनकी हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है। वहीं, बीएफएसआई यानी बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हेल्थकेयर और लाइफसाइंस, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग, कंसल्टेंसी सर्विसेज, और टेलीकॉम एवं मीडिया क्षेत्र की सामूहिक रूप से भारत में जीसीसी की कुल संख्या में लगभग 19 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। बेंगलुरु में विभिन्न उद्योगों में फैले सबसे अधिक 487 जीसीसी हैं, जो देश में कुल जीसीसी का 29 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें:- गूगल और मेटा ने ED के नोटिस को नकारा, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे प्रतिनिधि
रिपोर्ट के अनुसार, 273 जीसीसी की उपस्थिति के साथ, हैदराबाद देश में सबसे तेजी से बढ़ते जीसीसी केंद्र के रूप में उभरा है। एनसीआर क्षेत्र में 272 जीसीसी, मुंबई में 207 जीसीसी और पुणे में 178 जीसीसी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक रूप से आईटी सपोर्ट और बैक-ऑफिस सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के बाद, जीसीसी अब इनोवेशन, अनुसंधान और विकास के केंद्र बन गए हैं और दुनिया भर में उनकी संख्या लगभग 3,200 केंद्रों तक पहुंच गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
