Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US टैरिफ भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर के लिए अवसर, नए बाजार तलाशने पर फोकस; गिरिराज सिंह

Trump Tariffs: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि टैरिफ एक ट्रांजिशन फेस लेकर आया है। इससे कुछ महीने परेशानी हो सकती है, लेकिन यह एक बड़ा अवसर भी लेकर आया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 10, 2025 | 02:13 PM

गिरिराज सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

America Tariff on India: केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि यूएस टैरिफ भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए निर्यात बास्केट में विविधता अवसर लाने आ अवसर है। सरकार नए बाजार तलाशने के लिए 40 देशों पर फोकस कर रही है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने बड़े और छोटे दोनों प्रकार के टेक्सटाइल क्षेत्र के निर्यातकों के साथ बातचीत की है और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिए गए निर्णयों पर भरोसा जताया है।

उन्होंने टैरिफ पर बोलते हुए कहा कि दुनिया का टैक्सटाइल बाजार 800 अरब डॉलर का है। हमारा निर्यात 36 अरब डॉलर का है। अभी हम 40 ऐसे देशों पर फोकस कर रहे हैं, जिनका बाजार 600 अरब डॉलर का है। इसके साथ, सरकार उन 15 देशों पर भी फोकस कर रही हैं, जिनके साथ हमारा एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) है।

टैरिफ एक ट्रांजिशन फेस लेकर आया है

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि टैरिफ एक ट्रांजिशन फेस लेकर आया है। इससे कुछ महीने परेशानी हो सकती है, लेकिन यह एक बड़ा अवसर भी लेकर आया है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत का अमेरिका को टेक्सटाइल निर्यात 10-12 अरब डॉलर है। इसमें से करीब 70 प्रतिशत हम निर्यात कर चुके हैं। सरकार इंडस्ट्री को राहत पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

आसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान

इजरायल को थी खामेनेई के हर चाल की खबर…ईरान की ‘तीसरी आंख’ में मोसाद ने कर दिया था छेद, खुलासे से मचा हड़कंप

अमेरिका की तेल कूटनीति: सद्दाम और गद्दाफी के बाद क्या अब ईरान के तेल भंडार पर है नजर?

जिंदा रहना है तो तुरंत निकलो, ईरानी हमले से अमेरिका में डर का माहौल, नागरिकों से खाड़ी देश छोड़ने के लिए कहा

टैरिफ के प्रभाव को कम करने में सफलता मिली है

भारत पिछले कुछ वर्षों में मध्य पूर्व, यूरोप, लैटिन अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में निर्यात के जरिए अपनी एक्सपोर्ट बास्केट में विविधता लाने में सफल रहा है। इससे देश को अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को भी कम करने में सफलता मिली है। यूरोपियन टाइम्स के एक आर्टिकल के अनुसार, हालांकि, भारत के लिए यूएसए सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बना हुआ है, लेकिन पिछले तीन वित्तीय वर्षों में अमेरिका को भेजी जाने वाली अधिकांश प्रमुख वस्तुएं विश्व भर के 15 से अधिक अन्य प्रमुख बाजारों में भी निर्यात की गई हैं।

ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2026 में 6.9% रहेगी भारत की ग्रोथ रेट, फिच ने बढ़ाया अनुमान; पहले सिर्फ रखा था ये लक्ष्य

ट्रंप ने फिर दिए दोस्ती के संकेत

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त करारा दिया है। सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा है कि हम भारत के साथ ट्रेड डील पर अभी भी चर्चा कर रहे हैं, उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही व्यापार समझौता एक नया मोड़ ले सकता है। ट्रंप के इस सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका न केवल करीबी मित्र हैं, बल्कि प्राकृतिक साझेदार भी हैं।

Us tariffs present an opportunity for india textile sector giriraj singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 02:13 PM

Topics:  

  • America
  • Giriraj Singh
  • Tariff War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.