Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिंदा रहना है तो तुरंत निकलो, ईरानी हमले से अमेरिका में डर का माहौल, नागरिकों से खाड़ी देश छोड़ने के लिए कहा

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के चलते अमेरिकी नागरिकों को 14 देशों से तुरंत बाहर निकलने की चेतावनी जारी की गई है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 03, 2026 | 09:32 AM

अमेरिका ने नागरिकों को खाड़ी देशों से निकलने का कहा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Advisory for US Citizens: पिछले कुछ दिनों में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में मिसाइलों और ड्रोन हमलों की जवाबी कार्रवाई की है। इन हमलों के चलते क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। इसी बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को 14 खाड़ी और मध्य पूर्वी देशों से तत्काल बाहर निकलने की चेतावनी जारी की है। कांसुलर मामलों की सहायक सचिव मोरा नामदार ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो “गंभीर सुरक्षा जोखिमों” के कारण अमेरिकी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे उपलब्ध व्यावसायिक परिवहन का उपयोग करके तुरंत इन देशों को छोड़ दें। 

चेतावनी में कौन-कौन से देश शामिल

विदेश मंत्रालय ने जिन देशों और क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया है, उनमें इजरायल (वेस्ट बैंक और गाजा), ईरान, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, जॉर्डन, लेबनान, मिस्र, बहरीन, ओमान और सीरिया शामिल हैं। इनमें से अधिकत्तर वो देश है जहां अमेरिका के मिलिट्री ठिकाने हैं या फिर जहां ईरान हमले कर रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें

ईरान पर इजराइल-अमेरिका का प्रचंड हमला… ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ में 30 महिला पायलटों ने मचाई तबाही

होर्मुज की खाड़ी बंद करने की ईरान की धमकी… जहाजों को आग लगाने का ऐलान, दुनिया पर तेल संकट का साया

ईरान की सरकार से भी ज्यादा ताकतवर IRGC, खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में खौफ का नया साया

ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग, हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

Assistant Secretary for Consular Affairs, Mora Namdar tweets, “The US Secretary of State, Marco Rubio, urges Americans to DEPART NOW from the countries below using available commercial transportation, due to serious safety risks…” pic.twitter.com/CU8iVKDGRw — ANI (@ANI) March 3, 2026

अली खामेनेई की मौत से तनाव

अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को किए गए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के परिवार और ईरानी रक्षा नेतृत्व के कई प्रमुखों की मौत हुई। इसके बाद ईरान ने व्यापक जवाबी कार्रवाई की है और अब तक मिडिल ईस्ट के 130 से अधिक शहरों में हमले किए गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार इन हमलों में अब तक 555 से अधिक लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान पर इजराइल-अमेरिका का प्रचंड हमला… ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ में 30 महिला पायलटों ने मचाई तबाही

जमीनी हमला करने की तैयारी में अमेरिका

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान पर और बड़े हमले किए जाएंगे और आवश्यक होने पर जमीनी सेना भी तैनात की जा सकती है। वर्तमान में क्षेत्र में तनाव चरम पर है और सुरक्षा जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे वैश्विक और क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। इस संघर्ष के चलते मिडिल ईस्ट के नागरिक और विदेशी लोग गंभीर खतरे में हैं, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय सतर्क नजर बनाए हुए है। 

Due to the increasing conflict between iran and america israel in the middle east a warning has been issued to american citizens to immediately leave 14 countries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2026 | 09:32 AM

Topics:  

  • America
  • Iran
  • Israel Iran Tension

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.