ट्रंप का ‘फैमिली फर्स्ट’ फॉर्मूला! सिर्फ एक साल में कमाए ₹12,000 करोड़; क्या है उनकी जादुई कमाई का सीक्रेट
Donald Trump: कुछ दिनों पहले मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री फिल्म आई थी। इस फिल्म के लिए ट्रंप को 256 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। अमेजन इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा पैसा दिया है। लेकिन ऐसा क्यों?
- Written By: मनोज आर्या
डोनाल्ड ट्रंप, (अमेरिकी राष्ट्रपति)
Donald Trump Income: दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने निजी तौर पर खूब पैसा कमाया है। कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री फिल्म आई थी। इस फिल्म के लिए ट्रंप परिवार को अमेजन से 256 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। अमेजन ने ऐसे ही अन्य प्रोजेक्ट के मुकाबले इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा पैसा दिया है। लेकिन ऐसा क्यों? ऐसा करने के पीछे अमेजन के जेफ बेजोस के पास कई कारण हैं। जैसे कि स्पेस, डिफेन्स प्रोजेक्ट और एकाधिकार विरोधी एंटी ट्रस्ट कानून।
अमेरिकी राष्ट्रपति को मुकदमों से भी खूब आय हो रही है। एबीसी न्यूज, मेटा, पैरामाउंट और यूट्यूब आदि ने ट्रंप को अरबों रुपए देने पर सहमति जताई है। मस्क भी करीब 90 करोड़ दे रहे हैं। गुणदोष के आधार पर इन मुकदमों को जायज नहीं ठहराया जा सकता है।
ऐसे हुई 823 करोड़ रुपये की कमाई
दरअसल, बदला लेने वाले राष्ट्रपति का अदालत में सामना करने के बजाय इन कंपनियों ने समझौता कर लिया है और इससे डोनाल्ड ट्रंप ने 823 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। दूसरी ओर अमेरिकी प्रतिरक्षा विभाग पेंटागन का कहना है, उसने कतर से बोइंग 747 जेट विमान स्वीकार कर लिया है। उसने कहा कि वे हमें जेट विमान मुफ्त दे रहे हैं। राष्ट्रपति पद से हटने के बाद ट्रंप कतर से मिले इस 3660 करोड़ रुपये के बेशकीमती तोहफे को अपने साथ ले जाने का विचार कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
समझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
बधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
इधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
क्रिप्टो करेंसी आमदनी का सबसे बड़ा स्त्रोत
डोनाल्ड ट्रंप परिवार की आमदनी का सबसे बड़ा स्रोत क्रिप्टो करेंसी है। सरकार की नीति को प्रभावित करने की आशा रखने वाले लोग ट्रंप परिवार के कॉइन खरीदकर ट्रंप को पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, ये करार अकसर गुप्त ही रहते हैं। लेकिन फिर भी पिछले वर्ष संयुक्त अरब अमीरात की एक इन्वेस्टमेंट कंपनी ने ट्रंप की कंपनी से 18 हजार करोड़ रुपये की डील की है। दो सप्ताह बाद राष्ट्रपति ने संयुक्त अरब अमीरात को एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स दे दी।
यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: किसानों से समझौता नहीं, कृषि और डेयरी सेक्टर डील से बाहर; सरकार ने साफ कर दी तस्वीर
क्रिप्टो से हुई खूब कमाई
ट्रंप ने विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी से 7029 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल मिलाकर डोनाल्ड ट्रंप सालभर में अबतक 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक कमा चुके हैं। यह अमेरिका में मध्यमवर्गीय परिवार की आय से 16822 गुना अधिक है। यह अनुमान सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिकॉर्ड से लगाया है। इसलिए आंकड़ा न्यूनतम है। पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी का कथन है कि यह मत पूछिए कि देश ने आपके लिए क्या किया है। पूछें कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं।
