- Hindi News »
- Business »
- Upi Will Not Work On These Mobile Numbers From April 1
UPI : 1 अप्रैल से इन मोबाइल नंबरों पर काम नहीं करेगा यूपीआई, बैंक 31 मार्च को करेगा इनएक्टिव
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने धोखाधड़ी रोकने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म यानी डीआईपी पर उपलब्ध मोबाइल नंबर रिवोकेशन लिस्ट यानी एमएनआरएल का उपयोग करने का आदेश दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

UPI payment को लेकर नया नियम। (सौ. Freepik)
नई दिल्ली : यूपीआई उपयोग करने वालों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। यदि आपके बैंक अकाउंट से लिंक्ड आपका मोबाइल नंबर लंबे समय से इनएक्टिव है, तो इसे तुरंत ही एक्टिवेट करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो 1 अप्रैल से आप यूपीआई का उपयोग नहीं कर पाएगे। गौरतलब है कि फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 1 अप्रैल से यूपीआई पेमेंट सर्विस से जुड़ा नया नियम लागू होने वाला है। इसके अंतर्गत बैंकों और भुगतान सेवा प्रदाताओं यानी पीएसपी को 31 मार्च से पहले अपने डेटाबेस को अपडेट करना होगा ताकि इनएक्टिव या बदले हुए मोबाइल नंबर्स को रिमूव किया जा सके।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने धोखाधड़ी रोकने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म यानी डीआईपी पर उपलब्ध मोबाइल नंबर रिवोकेशन लिस्ट यानी एमएनआरएल का उपयोग करने का आदेश दिया है। इसके बाद इनएक्टिव मोबाइल से जुड़े यूपीआई का उपयोग बंद हो सकता है।
हफ्ते में एक बार रिकॉर्ड अपडेट करना जरूरी
एनपीसीआई ने बैंकों और गूगलपे और फोनपे जैसे यूपीआई ऐप के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार मोबाइल नंबर रिकॉर्ड अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। यूपीआई सर्विस देने वाली कंपनियों को सस्पेक्ट की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए एमएनआरएल या डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म यानी डीआईपी का उपयोग करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मंदी के दलदल में फंसा भारतीय शेयर बाजार! IPO-OFS की सबसे बड़ी लूट का ‘साइड इफेक्ट’
Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निवेशकों में युद्ध से बड़ा डर
Share Market Closed: होली पर आज शेयर बाजार बंद, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Jamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
किसका यूपीआई बंद हो सकता है?
अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है और बैंक के साथ अपडेट नहीं है, तो ऐसे यूजर्स यूपीआई का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
जिन लोगों ने अपने नंबर को बैंक में अपडेट किए बिना डीएक्टिवेट कर दिया है। वे यूपीआई का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
जिन डीएक्टिवेटेड मोबाइल नंबरों का उपयोग कॉल, एसएमएस आदि जैसी सेवाओं के लिए नहीं किया गया है, उन्हें यूपीआई नेटवर्क से हटा दिया जाएगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इससे कैसे बचा जाए?
सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर एक्टिव हैं। अगर नहीं है, तो जल्द से जल्द उन्हें एक्टिव कर लेना चाहिए।
यूजर्स अपना मोबाइल नंबर यूपीआई से जुड़े बैंक अकाउंट के साथ अपडेट कर लें।
अगर यूपीआई आईडी से जुड़ा कोई मोबाइल नंबर डीएक्टिव है, तो यूपीआई यूजर्स 1 अप्रैल से पहले सेवाओं के बंद होने से बचने के लिए नया नंबर ले सकते हैं।
Upi will not work on these mobile numbers from april 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कम पैसों में मिलेगा समझदार AI, OpenAI का नया ChatGPT 5.3 Instant क्या आपकी रोज़मर्रा की मुश्किलें करेगा आसान?
Mar 05, 2026 | 03:01 AMAaj Ka Rashifal 5 March: मेष को मिलेगी राहत, वृश्चिक रहें सावधान; गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा?
Mar 05, 2026 | 12:05 AMIND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच, पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड तक, यहाँ जानें सब कुछ
Mar 04, 2026 | 11:56 PMप्रेशर का सामना करो, उससे भागो मत…सेमीफाइनल मैच से पहेल कोच गंभीर ने खिलाड़ियों दिया जीत का मंत्र
Mar 04, 2026 | 11:21 PM6, 4, 4, 4, 4..! फिन एलन ने कॉर्बिन बॉश की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में कूट डाले 22 रन, बने न्यूजीलैंड के शतकवीर
Mar 04, 2026 | 10:39 PMT20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने
Mar 04, 2026 | 10:17 PMयोजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान
Mar 04, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM














