-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Unemployment Rate Declined In December Month
Unemployment Rate : दिसंबर महीने में बढ़ा रोजगार, बेरोजगारी दर में आयी गिरावट
- Written By: अपूर्वा नायक
25वें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण यानी पीएलएफएस से पता चला है कि चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 6.4 प्रतिशत के स्तर पर थी।

बेरोजगारी दर (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश में बेरोजगारी एक अहम मुद्दा है, इससे जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर अक्टूबर से दिसंबर के महीने में मामूली गिरावट आयी है और ये घटकर 6.4 प्रतिशत रह गई है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय यानी एनएसएसओ ने एक सर्वे की रिपोर्ट में ये जानकारी दी है।
बेरोजगारी दर को वर्क फोर्स में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया जाता है। पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 की दिसंबर तिमाही में बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत थी। हालांकि, क्रमिक रूप से यानी पिछली तिमाही से तुलना करने पर यह दर स्थिर रही।
लोगों के लिए बेरोजगारी दर
25वें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण यानी पीएलएफएस से पता चला है कि चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 6.4 प्रतिशत के स्तर पर ही थी। शहरी क्षेत्रों में महिलाएं जो 15 साल और उससे ज्यादा उम्र में बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर, 2024 में घटकर 8.1 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8.6 प्रतिशत थी। जुलाई से सितंबर, 2024 में यह दर 8.4 प्रतिशत थी।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
बेरोजगारी दर
पुरुषों के मामले में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर, 2024 में सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत पर स्थिर रही। जुलाई से सितंबर, 2024 में यह 5.7 प्रतिशत थी। शहरी क्षेत्रों में वर्तमान साप्ताहिक स्थिति यानी सीडब्ल्यूएस में श्रम बल भागीदारी दर अक्टूबर-दिसंबर में बढ़कर 50.4 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 49.9 प्रतिशत थी। जुलाई-सितंबर, 2024 में यह दर 50.4 प्रतिशत थी।
इकोनॉमिक एक्टिविटी
लेबर फोर्स से अर्थ जनसंख्या के उस भाग से है, जो वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए इकोनॉमिक एक्टिविटी को आगे बढ़ाने हेतु लेबर की सप्लाई करता है या करने की पेशकश करता है, और इसलिए इसमें नियोजित और बेरोजगार, दोनों प्रकार के व्यक्ति शामिल हैं। एनएसएसओ ने अप्रैल, 2017 में पीएलएफएस की शुरुआत की थी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पीएलएफएस के आधार पर, एक त्रैमासिक बुलेटिन लाया जाता है, जिसमें श्रम बल संकेतकों जैसे बेरोजगारी दर, श्रमिक जनसंख्या अनुपात यानी डब्ल्यूपीआर, श्रम बल भागीदारी दर यानी एलएफपीआर, रोजगार में व्यापक स्थिति के अनुसार श्रमिकों का वितरण और सीडब्ल्यूएस में कार्य के उद्योग का अनुमान दिया जाता है। सीडब्ल्यूएस में बेरोजगार व्यक्तियों के अनुमान, सर्वेक्षण अवधि के दौरान सात दिन की छोटी अवधि में बेरोजगारी की औसत तस्वीर पेश करते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Unemployment rate declined in december month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














