Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टू-व्हीलर में Hero नंबर-1, जून में सबसे अधिक बिकी; देखें अन्य कंपनियों का हाल

Two Wheelers Sale: टू-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी जून 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें उन्होंने बिक्री के आंकड़ें दिए हैं। यह जानना दिलचस्प होगा कि किस कंपनी ने कितना सेल किया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 15, 2025 | 09:14 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Two Wheelers Sales In June:  भारत में दो पहिया वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश के ग्राणीण इलाकों में हमेशा ही इनकी डिमांड बनी रहती हैं। टू-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी जून 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें उन्होंने बिक्री के आंकेड़े दिए हैं। ऐसे में यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि किस मोटर बाइक कंपनी ने जून 2025 में सबसे अधिक मोटरसाइकल और स्कूटर बेचे हैं। हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, टीवीएस, सुजुकी और रॉयल एनफील्ड जैसी कंपनियों की जून में सेल्स कैसी रही है, आइए आंकड़ों में देखते हैं।

हीरो मोटोकॉर्प के नतीजे

भारतीय टू-व्हिलर मार्केट की सबसे पसंदीदा हीरो मोटोकॉर्प का जून 2025 का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा है। इस महीने में कंपनी ने कुल 5.54 लाख बाइक और स्कूटर की बिक्री की है। यह सेल्स पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा है। हीरो मोटोकॉर्प के हीरो स्लेंडर, पैसन-प्रो जैसे मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय हैं।

जून 2025 में कैसी रही Honda की सेल्स?

घरेलू दो-पहिया बाजार में होंडा एक अग्रणी कंपनी की भूमिका में है। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया की जून 2025 की सेल्स की बात करें तो यह काफी अच्छी रही। इस अवधी के दौरान कंपनी ने कुल 4,29,147 यूनिट की बिक्री की, जिसमें 3.88 लाख घरेलू बाजार में बिकी। वहीं, 40,335 यूनिट भारत से अन्य देशों में निर्यात की गई।

सम्बंधित ख़बरें

शेयर बाजार में ‘ब्लैक फ्राइडे’, सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, एक ही दिन में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा

2026 का सबसे बड़ा डील, 1000 करोड़ में बिका दिल्ली का ‘टिहरी हाउस’, जानें कौन हैं इसके मालिक मनुजेंद्र शाह

AI Impact Summit 2026 का क्या होगा नौकरियों पर असर? जानिए दिल्ली में होने वाले इस इवेंट से जुड़ी अहम जानकारी

IT शेयरों में AI का कोहराम, TCS, इंफोसिस और HCL में मची हाहाकार; क्या डूब जाएगा निवेशकों का पैसा?

TVS मोटर की बिक्री में 20% का इजाफा

देश की मशहूर टू-व्हीलर्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की लिस्ट में शामिल टीवीएस अपने दो पहिया वाहनों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। सालाना आधार पर आंकड़ों को देखें तो टीवीएस की बिक्री में भी इजाफा हुई है। जून 2025 में कंपनी ने कुल 4,02,001 यूनिट सेल की। यह बिक्री सालाना आधार पर 20 प्रतिशत ज्यादा है। जून 2024 में यह आंकड़ा 3,33,646 यूनिट था।

जून 2025 में सुजुकी की सेल्स

दो पहिया वाहन निर्मता कंपनियों में शामिल सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया भी सेल्स के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया। जून 2025 में कंपनी ने कुल 95,244 यूनिट की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 8 प्रतिशत ज्यादा है। जून 2024 में यह आंकड़ा 88,287 यूनिट था।

यह भी पढ़ें: महंगी हो जाएगी Mercedes Benz की सवारी, सितंबर से बढ़ जाएंगे वाहनों के दाम

रॉयल एनफील्ड जून 2025 सेल्स

रॉयल एनफील्ड की बाइक भारत में काफी पसंद की जाती है। ऐसे में इस कंपनी की सेल्स में भी बढ़ोतरी हुई है। जून 2025 में रॉयल एनफील्ड की सेल्स 89,540 यूनिट रही, जो कि सालाना आधार पर 22 प्रतिशत ज्यादा है।

Two wheelers sell record of june 2025 hero honda tvs royal enfield

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2025 | 09:24 AM

Topics:  

  • Business News
  • Hero Group
  • Honda
  • Royal Enfield

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.