सोने का भंडार। इमेज-एआई
India Gold Reserve: सोना (GOLD) शुरुआत से संपन्नता का प्रतीक है। अमूमन ज्यादा सोना हमेशा से अमीरों के पास रहा है। वैसे, गहनों की चमक-दमक से ज्यादा सोना दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ माना जाता है। डिजिटल करेंसी के दौर में भी सोना सुरक्षा, स्थिरता और धन के प्रतीक के लिहाज से अब भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बना है। ऐसे में सवाल यह है कि किस मुल्क के पास से सबसे ज्यादा सोना है?
ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के पास सितंबर 2025 तक 8133 टन सोना रिजर्व है। दरअसल, अमेरिका लंबे समय से सोने का सबसे बड़ा भंडार रखने वाला देश है। साल 2000 से लगभग अमेरिका का सोना स्थिर है। इस कारण इस लिस्ट में अमेरिका सबसे पहले नंबर पर काबिज है। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश जर्मनी के पास 3,350 टन सोना भंडार है। जो साल 2000 में 3,468 टन था। इस लिहाज से जर्मनी दुनिया में सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देशों में दूसरे नंबर पर है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इटली है। सितंबर 2025 तक इस देश के पास 2452 टन सोना है। भारत के खास दोस्त फ्रांस के पास मौजूदा समय में 2,437 टन सोना है। इस तरह दुनिया में फ्रांस सोना रखने के मामले में चौथे नंबर पर है। भारत के सबसे अच्छे मित्र देश रूस के पास 2330 टन सोने का भंडार है। रूस 5वें नंबर पर है। ये आंकड़े सितंबर 2025 के हैं।
यह भी पढ़ें: Gold Rate: सोने के आगे फीकी पड़ी हीरे की चमक, डायमंड एक्सपोर्ट पड़ा ठप! ट्रंप पॉलिसी का दिखा असर
पड़ोसी देश चीन के पास 2,304 टन सोना है। इससे पहले चीन के पास 2299 टन सोने का भंडार था। मतलब चीन धीरे-धीरे सोने का भंडार बढ़ा रहा है। सबसे ज्यादा सोना रखने वाले देशों की सूची में चीन छठे नंबर पर है। यूरोप के छोटे से देश स्विट्जरलैंड के पास इस समय 1,040 टन सोना है। वहीं, भारत के पास मौजूदा वक्त में 880 टन सोना है। जो अब तक का सबसे ज्यादा है। दुनिया का आठवां देश भारत है, जिसके पास इतना सोना है। भारत के दोस्त जापान के पास 846 टन सोना है। ये इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है।