शेयर बाजार में भूचाल! क्यों आई अचानक इतनी बड़ी बिकवाली? जानिए वो 3 ट्रिगर, जिसने 10 शेयरों को डुबोया
Share Market: सबसे पहले सेंसेक्स-निफ्टी की चाल के बारे में बात करें तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,213.36 की तुलना में गिरावट के साथ 85,025 पर खुला था और फिर इसमें गिरावट बढ़ती चली गई।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Reason Behind Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स-निफ्टी खुलने के साथ ही लुढ़कते हुए नजर आए। जैसे-जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ा, दोनों इंडेक्स में गिरावट तेज होती गई। मार्केट क्लोज होने से घंटेभर पहले तक बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर, जबकि एनएसई निफ्टी 160 अंक से अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों शेयर बाजार में मंगलवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा?
सबसे पहले सेंसेक्स-निफ्टी की चाल के बारे में बात करें तो मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,213.36 की तुलना में गिरावट के साथ 85,025 पर खुला था और फिर इसमें गिरावट बढ़ती चली गई। ट्रेड के समय 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 500 अंक से ज्यादा फिसलकर 84,654.25 तक लुढ़क गया। हालांकि, अंक में ये 533 अंक गिरकर 84,679 पर बंद हुआ।
शुरुआत से ही लाल निशान में दिखा निफ्टी-50
सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी-50 भी शुरुआत से ही गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। अपने पिछले बंद 26,027 के मुकाबले फिसलकर 25,951 पर खुलने के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का ये इंडेक्स कारोबार के दौरान 25,848.15 के दिन के लो-लेवल तक टूट गया और अंत में ये 167 अंकों की गिरावट के साथ 25,860 पर क्लोज हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
KCC Rules: RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया अहम बदलाव, जनवरी से होंगे लागू
शेयर बाजार में गिरावट के 3 प्रमुख कारण
पहला कारण: भारतीय रुपये में गिरावट
शेयर बाजार में तेज गिरावट के पीछे के बड़े कारणों के बारे में बात करें, तो सबसे बड़ी वजह भारतीय करेंसी रुपया (Indian Currency Rupee) में गिरावट नजर आती है। रुपया बीते कुछ दिनों से लगातार टूट रहा है और मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 91 का स्तर पार कर गया। इतिहास में ये पहली बार है, जबकि रुपये इस स्तर से नीचे लुढ़का है। FPI की बिकवाली समेत अन्य कई कारणों से रुपये पर दबाव पड़ा है।
दूसरा कारण: विदेशी निवेशकों की बेरुखी
बाजार में गिरावट के पीछे दूसरी वजह विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली को भी माना जा सकता है। FPI निकासी के लेटेस्ट डेटा पर नजर डालें, तो साल के आखिरी दिसंबर महीने के शुरुआती दो हफ्तों में ही इन निवेशकों ने भारतीय बाजारों से 17,955 करोड़ रुपये निकाल लिए। बीते कारोबारी दिन सोमवार को उन्होंने लगभग 1,468 करोड़ रुपये की सेलिंग की। इस बिकवाली से निवेशकों के सेंटीमेंट पर खराब असर पड़ा और बाजार में गिरावट दिखी है।
तीसरा कारण: विदेशी बाजारों का असर
विदेशी बाजारों में बीते कुछ दिनों से लगातार कोहराम मचा हुआ नजर आया है। मंगलवार को भी जापान का Nikkei, हांग कांग का Hang Seng, साउथ कोरिया का Kospi समेत अन्य एशियाई बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी मार्केट में भी सुस्ती है। इन खराब ग्लोबल संकेतों के चलते भारत में भी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है और हर रोज शेयर बाजार भर-भराकर टूट रहा है।
ये भी पढ़ें: वीकली एक्सपायरी पर शेयर बाजार क्रैश, 530 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में 130 अंकों की गिरावट
इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
बाजार की गिरावट के बीच कई बड़ी कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे हुए नजर आए। बीएसई लार्जकैप में शामिल Axis Bank Share (5.03%), Eternal Share (4.63%), HCL Tech Share (2.03%) की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, बीएसई मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ola Electric Share (7.73%), Policy Bazar Share (5.52%), AIA Share (3.63%), BDL Share (3.33%) और SunTV Share (3.26%) फिसलकर बंद हुआ। स्मॉलकैप शेयरों में Maninds Share (6.12%) और JaiBalaJi Share (6.07%) की गिरावट के साथ क्लोज हुए।
