Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
Share Market Today: मंगलवार को शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मुनाफावसूली के दबाव में फिसला, जबकि सेंसेक्स मामूली बढ़त बनाए रखने में सफल रहा और हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
मिला-जुला रहा बाजार का हाल (AI जनरेटेड इमेज)
Share Market Today 04 August 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार (4 अगस्त) को दोनों प्रमुख सूचकांकों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। बाजार खुलते ही निफ्टी 50 में मुनाफावसूली और गिरावट नजर आया, इसके चलते निफ्टी में 0.68 प्रतिशत यानी 167.95 अंकों गिरकर 24,606.35 पर पहुंच गया। निफ्टी आज 24,703.90 के उच्च स्तर पर खुला था, लेकिन बिकवाली के कारण यह 24,589.85 के निचले स्तर तक चला गया।
दूसरी ओर, बीएसई सेंसेक्स में बढ़ोतरी देखने को मिली। मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत यानी 127.12 अंक चढ़कर 78,766.15 पर पहुंच गया और खबर लिखे जाने तक इसी स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की शुरुआत 79,132.97 पर काफी मजबूती के साथ हुई थी, जो बाद में 79,143.15 तक पहुंच गया था। हालांकि ऊपरी बिकवाली के चलते यह अपने दिन के निचले स्तर 78,744.34 के करीब आ गया। इसके बाद भी सेंसेक्स ने अपनी बढ़त बरकरार रखने में कामयाब रहा और हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।
रियल्टी और आईटी सेक्टर के शेयर में गिरावट
शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का नेतृत्व रियल्टी और आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी पीएसई भी लाल निशान में थे। केवल निफ्टी मेटल और निफ्टी एनर्जी में ही हरे निशान में कारोबार हो रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी हलचल, खरीदनें से पहले चेक करें ताजा रेट
ट्रंप के एक फैसले से बदला बाजार का मिजाज…सेंसेक्स 788 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी तेजी, 6 प्रतिशत फिसला कच्चा तेल
FII बिकवाल, शेयर बाजार में लंबी तेजी मुश्किल! इस साल 26 बिलियन डॉलर की भारी निकासी
3 अगस्त से बदल जाएगी Share Market की टाइमिंग! F&O ट्रेडिंग और क्लोजिंग में बड़ा बदलाव, निवेशकों पर क्या असर?
दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 87 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,535 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,684 पर था।
एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रहा कारोबार
ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा था। शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि टोक्यो, हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक 2.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
जानकारों के मुताबिक, निवेशक के नजरिए से, एक अहम ट्रेंड अर्थव्यवस्था और बाजार में दिख रही सकारात्मक प्रगति है। अर्थव्यवस्था में ग्रोथ की रफ्तार मजबूत है, जैसा कि जबरदस्त क्रेडिट ग्रोथ, ऑटो सेल्स में लगातार बढ़ोतरी और बेहतर जीएसटी कलेक्शन से पता चलता है। बाजार के नजरिए से, एक अहम सकारात्मक बात भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी है।
