-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- The Unemployment Rate Fell Marginally To 49 Percent Last Year
Unemployment Rate: सरकारी सर्वे में हुआ खुलासा, पिछले साल घटी बेरोजगारी दर
- Written By: अपूर्वा नायक
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एक सर्वे में रोजगार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस सर्वे के आंकड़ों के अनुसार ये पता चला है कि शहरी क्षेत्र में पुरुष बेरोजगारी 6.0 प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई है।

बेरोजगारी दर
नई दिल्ली : कैलेंडर ईयर 2024 में 15 साल या उससे ज्यादा उम्र के व्यक्तियों में बेरोजगारी रेट साल 2023 के 5 प्रतिशत से घटकर 4.9 प्रतिशत पर आ गई है। बुधवार को जारी पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे यानी पीएलएफएस में ये जानकारी दी है।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बयान में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र बेरोजगारी में मामूली गिरावट यानी 4.3 प्रतिशत से घटकर 4.2 प्रतिशत आयी है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए मामूली नरमी है। शहरी क्षेत्र में पुरुष बेरोजगारी 6.0 प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई लेकिन महिला बेरोजगारी 8.9 प्रतिशत से घटकर 8.2 प्रतिशत रह गई। इससे समग्र शहरी बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत पर स्थिर रही।
अखिल भारतीय स्तर पर कैलेंडर ईयर 2024 में बेरोजगारी दर मामूली गिरावट के साथ 4.9 प्रतिशत रही जबकि वर्ष 2023 में यह 5.0 प्रतिशत थी। यह रोजगार के अवसरों में मामूली सुधार को दर्शाता है। बयान में कहा गया है कि डोमेस्टिक कंपनियों में अनपेड एस्टिटेंट की संख्या में कमी आने से ग्रामीण महिलाओं के बीच डब्ल्यूपीआर यानी श्रमिक जनसंख्या अनुपात के साथ एलएफपीआर यानी श्रम बल भागीदारी अनुपात में भी गिरावट आई है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
‘घरेलू उद्यमों में सहायकों’ का प्रतिशत साल 2023 के 19.9 प्रतिशत से घटकर 2024 में 18.1 प्रतिशत रह गया। सभी कैटेगरी में विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में समग्र डब्ल्यूपीआर यानी 47.0 प्रतिशत से बढ़कर 47.6 प्रतिशत में मामूली सुधार देखा गया, जबकि अखिल भारतीय स्तर पर समग्र डब्ल्यूपीआर अपेक्षाकृत अपरिवर्तित यानी 53.4 प्रतिशत से बढ़कर 53.5 प्रतिशत रहा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
शहरी क्षेत्रों में पुरुषों के लिए एलएफपीआर में बढ़त साल 2023 में 74.3 प्रतिशत से 2024 में 75.6 प्रतिशत हुई और महिलाओं के लिए हल्की बढ़त यानी 25.5 प्रतिशत से 25.8 प्रतिशत हुई, जिससे एलएफपीआर में समग्र वृद्धि यानी 50.3 प्रतिशत से 51.0 प्रतिशत हुई। एलएफपीआर का मतलब जनसंख्या के उस प्रतिशत से है जो या तो कार्यरत है या रोजगार की तलाश में है। बयान के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों में मामूली भिन्नताओं के बावजूद समग्र एलएफपीआर 56.2 प्रतिशत पर स्थिर रहा।
The unemployment rate fell marginally to 49 percent last year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














