-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- The Limit For Withdrawing Money From Pf Will Increase You Can Withdraw Up To Rs 5 Lakh Government Is Preparing For A Big Decision
PF से पैसे निकालने की बढ़ेगी लिमिट, कर सकेंगे 5 लाख तक का विड्रॉल; बड़े फैसले की तैयारी में सरकार
- Written By: मनोज आर्या
कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर पीएफ से ज्यादा से ज्यादा 50 फीसदी तक पैसा निकाल सकता है। इसे ही ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन), ईपीएफ लोन कहती है। आप कुछ परिस्थितियों में ईपीएफ से पैसे निकाल सकते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सरकारी या प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी का कुछ हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है। पीएफ में जमा पैसे रिटायरमेंट के बाद ही मिलते हैं। इन पैसों के जरिए रिटायरमेंट लाइफ आसानी से बिताई जा सकती है। कुछ आपातकालीन स्थिति में आप ये पैसा निकाल भी सकते हैं। एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो पहले इसे निकालने की लिमिट 1 लाख रुपये थी, जिसे अब सरकार बढ़ाकर 5 लाख रुपये ((PF Withdrawal Limit Increased) तक कर सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि श्रम और रोजगार मंत्रालय की सुमिता डावरा ने इसके प्रपोजल को अप्रूवल दे दिया है।
पिछले हफ्ते सीबीटी (Central Board of Trustees) की मीटिंग रखी गई थी। इस मीटिंग के दौरान ये फैसला किया कि पीएफ विड्रॉल लिमिट को बढ़ाया जाएगा। ये मीटिंग जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में 28 मार्च को आयोजित हुई थी।
EPFO के सेंट्रल प्रोविडेंट कमिश्नर भी मीटिंग में हुए थे शामिल
बता दें कि ईपीएफओ के सेंट्रल प्रोविडेंट कमिश्नर, रमेश कृष्णमूर्ति भी इस मीटिंग में शामिल हुए थे। मीटिंग में हुई इस सुझाव को अप्रूवल के लिए सीबीटी(CBT) भेजा जाएगा। अगर सीबीटी से इसे अप्रूवल मिलता है, तो पीएफ विड्रॉल लिमिट को बढ़ा दिया जाएगा। इससे पहले 1 अप्रैल 2024 को पीएफ विड्रॉल लिमिट 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की गई थी। वहीं अप्रैल 2020 से ईपीएफओ द्वारा ऑटो पीएफ विड्रॉल शुरू किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Share Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
कब निकाले जा सकते है PF पैसे?
कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर पीएफ से ज्यादा से ज्यादा 50 फीसदी तक पैसा निकाल सकता है। इसे ही ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन), ईपीएफ लोन कहती है। आप कुछ परिस्थितियों में ईपीएफ से पैसे निकाल सकते हैं। जैसे इमरजेंसी, घर खरीदना, शादी और बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए पीएफ से पैसे निकाले जा सकते हैं।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कैसे निकाले पीएफ अकाउंट से पैसे?
अगर आप पीएफ से पैसा निकालना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। अगर आप पीएफ लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलों करें।
- स्टेप 1- सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2- यहां UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगइन करें।
- स्टेप 3- इसके बाद Online Service>Claim(Form-31,19,10c) ऑप्शन चुनें।
- स्टेप 4- फिर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और बैंक अकाउंट जैसे डिटेल भरें।
- स्टेप 5- इसके बाद Dropdown Menu से पैसे निकालने का कारण चुनें।
- स्टेप 6- इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- स्टेप 7- फिर रिजर्स्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर,ओटीपी से वेरीफाई करें।
- स्टेप 8- आवेदन समीक्षा में 7 से 10 दिन लगते हैं, जिसके बाद पैसे खाते में आ जाएंगे।
The limit for withdrawing money from pf will increase you can withdraw up to rs 5 lakh government is preparing for a big decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है, उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला; बोले- छात्र आंदोलन से झुकी सरकार
Jul 27, 2026 | 06:28 PMजंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन! CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें किस बात का है खतरा
Jul 27, 2026 | 06:21 PMलोक परीक्षा विधेयक, 2026 पर खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष-सत्ता पक्ष आए साथ; मंगलवार को लोकसभा में होगी चर्चा
Jul 27, 2026 | 06:20 PM‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
Jul 27, 2026 | 06:14 PMबगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
Jul 27, 2026 | 06:14 PMघर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jul 27, 2026 | 06:11 PMप्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
Jul 27, 2026 | 06:08 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM














