-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Teamlease Digital Staffing Firm Report On Gig Workers
Gig Workers : घंटों मेहनत करने के बाद भी महज 5 लाख सालाना इनकम में करना पड़ता है गिग वर्कर्स को गुजारा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- Written By: अपूर्वा नायक
टीमलीज के आंकड़ों के अनुसार, डिजिटल मार्केटिंग या सॉफ्टवेयर डेव्हलप्मेंट सेक्टर में गिग वर्कर्स को उनके अनुभव के आधार पर 30,000 से 1,00,000 रुपये प्रति माह तक की कमाई कर सकते हैं।

गिग वर्कर्स (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : ऑनलाइन डिलीवरी के रेस में वर्तमान समय में जो तेजी आ रही है, उससे ये साफ नहीं होता है कि डिलीवरी करने वाले गिग वर्कर्स की कमाई में भी उतनी ही तेजी आ रही है। टीमलीज डिजिटल स्टॉफिग फर्म की रिपोर्ट में इससे जुड़ा एक खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में 97.6 प्रतिशत गिग वर्कर्स साल भर में 5 लाख रुपये से कम कमाते हैं। जिसमें से 3/4 ये ज्यादा यानी लगभग 77.6 प्रतिशत गिग वर्कर्स हर साल 2.5 लाख रुपये से भी कम की ही कमाई कर पाते हैं। सभी गिग वर्कर्स में लगभग 20 प्रतिशत सालाना 2.5 से 5 लाख रुपये के बीच की ही कमाई कर पाते हैं। हालांकि ये कर्मचारियों पर निर्भर करता है कि वो कितने घंटे काम करते हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार, अच्छी कमाई करने के लिए गिग वर्कर्स 85 प्रतिशत कर्मचारियों को रोजाना 8 घंटे काम करना पड़ता है, जबकि ऐसा देखा गया है कि लगभग 21 प्रतिशत गिग वर्कर्स 12 घंटे से भी ज्यादा काम करते हैं। इस हिसाब से उन्हें हफ्ते में तकरीबन 100-100 घंटे काम करना पड़ता है, लेकिन उसके अनुसार उन्हें सैलरी नहीं मिल पाती है। कमाई कम होने के बड़ी वजह से स्विगी और जौमेटो जैसे प्लेटफॉर्मों के द्वारा किया जाने वाला भुगतान पिछले कुछ सालों में कम हुआ है। दूसरा प्रति ऑर्डर पर कर्मचारियों को मिलने वाला कमिशन पहले 35 रुपये हुआ करता था, जो अब सिर्फ 10 से 15 रुपये प्रति ऑर्डर हो गया है। तीसरा कारण ये है कि डिलीवरी जो पहले 4 किलोमीटर होता था, उसे बढ़ाकर 8 से 10 किलोमीटर कर दिया गया है। कर्मचारियों ने उनके कमीशन में गड़बड़ी और मनमानी कटौती की भी शिकायत की है, जिसके कारण से उनकी कमाई घट रही है।
गिग वर्कर्स की अलग-अलग जगह से अलग-अलग कमाई
रिपोर्ट के अनुसार, गिग वर्कर्स की कैटेगरी सेक्टर है, उस पर उनकी कमाई निर्भर करती है। टीमलीज के आंकड़ों के अनुसार, डिजिटल मार्केटिंग या सॉफ्टवेयर डेव्हलप्मेंट सेक्टर में गिग वर्कर्स को उनके अनुभव के आधार पर 30,000 से 1,00,000 रुपये प्रति माह तक की कमाई कर सकते हैं। उसकी तुलना में ई-कॉमर्स में काम करने वाले गिग वर्कर्स 18,000 से 40,000 रुपये प्रति माह कमाई करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UMANG पोर्टल में बड़ी सुरक्षा चूक, करोड़ों भारतीयों के आधार और EPFO डेटा पर मंडराया खतरा
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
अब देश में कहीं भी पाएं अपनी पेंशन! EPFO के नए नियम से पीएफ क्लेम खारिज होने का झंझट खत्म
₹100 की थाली आपके घर तक ₹300 में कैसे पहुंचती है? फूड डिलीवरी कंपनी के CEO ने खुद खोल दी कमीशन की पोल
इस रिपोर्ट के अनुसार, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव डार्क स्टोर ऑपरेटर्स से बेहतर परिस्थिति में काम करते हैं। आंकड़ों से ये पता चला है कि संविदा कर्मचारी अक्सर 15,000 से 30,000 रुपये की कमाई करते हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बजट में गिग वर्कर्स को लेकर हुआ बड़ा ऐलान
रिपोर्ट के अनुसार, काफी समय से गिग वर्कर्स के काम के घंटों और अनेकों परिस्थितियों में काम करने के कारण कंपनियां उन्हें एक्सीडेंट इंश्योरेंस और डेश और हेल्थ संबंधी समस्याओं के लिए इंश्योरेंस कवर भी उपलब्ध करवा रही हैं। सरकार ने हाल ही में गिग वर्कर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कईज्ञ योजनाओं की शुरूआत की हैं। जिसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी पीएम- जेएवाई में शामिल किया जा रहा हैं। साल 2025 के बजट में 1 करोड़ गिग वर्कर्स को आईडी कार्ड देने और आरोग्य योजना में सुविधा देने का ऐलान किया गया है।
Teamlease digital staffing firm report on gig workers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक
Jul 14, 2026 | 06:43 PMजबलपुर: मिलावटखोर घर में बना रहा था नकली DAP, कृषि विभाग में छापा मारकर जब्त की 22 बोरी नकली खाद
Jul 14, 2026 | 06:36 PM20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही वापसी
Jul 14, 2026 | 06:35 PMरथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
Jul 14, 2026 | 06:34 PM19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
Jul 14, 2026 | 06:30 PMपंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सुनवाई छह सप्ताह के लिए स्थगित; लंबित मामले का दिया हवाला
Jul 14, 2026 | 06:28 PMBihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
Jul 14, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














