-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Tata Motors Sales Declined
Tata Motors: औंधे मुंह गिरी टाटा की सेल्स, इस कार ने मार्केट में बचा ली कंपनी की नाक
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत में मेक इन इंडिया कार तैयार करने वाली स्वदेशी कंपनी टाटा मोटर्स के लिए ये साल खासा अच्छा साबित नहीं होता दिखायी दे रहा है। इस साल टाटा मोटर्स के कई टॉप मॉडल्स की कार की सेल्स में भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है।

टाटा मोटर्स (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी के तौर पर पहचान बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के लिए एक अहम खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी से लेकर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कार कंपनी टाटा मोटर्स की सेल्स में भारी गिरावट आ रही है। तकरीबन सारे मॉडल्स की सेल्स वित्त वर्ष 2024-25 में नीचे गिरी है। सिर्फ एकलौती ऐसी कार है, जिसने मार्केट में कंपनी की इज्जत बचायी है।
टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में टाटा पंच से लेकर टाटा नेक्सॉन, टाटा कर्व, टाटा टिगॉर, टाटा अल्ट्रोज, टाटा टिएगो, टाटा हैरियर और टाटा सफारी जैसी हर कैटेगरी की कार है। इसके बाद भी कंपनी की सेल्स में जबरदस्त तरीके से गिरावट आयी है।
50 प्रतिशत गिरी गई इस मॉडल की सेल
वित्त वर्ष 2024-25 में टाटा मोटर्स के क्रॉस ओवर मॉडल टाटा अल्ट्रोज की सेल 50 प्रतिशत तक नीचे गिरी है। इस दौरान इस मॉडल की मात्र 35,187 यूनिट्स की सेल्स हुई हैं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 70,162 यूनिट थी।
सम्बंधित ख़बरें
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
BS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम
Gold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
ऑटोमोबाइल सेक्टर की कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सेल्स गिरने के मामले में कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगॉर सबसे आगे है, जिसकी सेल्स 39 प्रतिशत तक नीचे गिरी है, ये 16,499 यूनिट रही है। जबकि 2023-24 में ये 26,921 यूनिट थी। इसी तरह टाटा हैरियर की सेल्स 23 प्रतिशत नीचे गिरकर 18,958 यूनिट रह गई है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 24,701 यूनिट थी।
टाटा की सबसे फेमस कार टाटा नेक्सॉन की सेल्स 5 प्रतिशत नीचे गिरकर 1,63,088 यूनिट पर आ गई है, ये पहले 1,71,697 यूनिट हुआ करती थी। टाटा कर्व को 2024-25 के दौरान ही लाया गया है और इसकी सेल्स 34,019 यूनिट रही है।
टाटा पंच ने बचाई लाज
टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी टाटा पंच पूरे पोर्टफोलियो की इकलौती ऐसी कार रही है, जिसकी सेल्स गिरने की बजाय 16 प्रतिशत बढ़ी है। वित्त वर्ष 2024-25 में टाटा पंच की सेल्स 1,96,572 यूनिट रही है, जो 1,70,076 यूनिट रही है।
आपको बता दें कि टाटा मोटर्स पूरी तरह से स्वदेशी कार यानी मेक इन इंडिया कार बनाने के लिए जानी जाती है। भारत में पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग कार टाटा नेक्सॉन बनाने का श्रेय टाटा मोटर्स कंपनी को ही जाता है।
Tata motors sales declined
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














