Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jet Airways मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, SBI ने दायर की थी याचिका

Jet Airways News- NCLAT ने 12 मार्च को बंद पड़ी जेट एयरवेज की समाधान योजना को बरकरार रखा था और इसके स्वामित्व को जालान कालरॉक कंसोर्टियम (JKC) को सौंपने की मंजूरी दी थी.

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 07, 2024 | 08:53 AM

सुप्रीम कोर्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के ऋणदाताओं द्वारा NCLAT के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। इस आदेश में एयरलाइन्स का स्वामित्व सफल समाधान आवेदक (SRA) को हस्तांतरित करने की बात कही गई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) तथा अन्य कर्जदाताओं की याचिका पर 16 अक्‍टूबर को सुनवाई पूरी हो गई थी तथा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

इस याचिका में नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें जेट एयरवेज के समाधान योजना को बरकरार रखा गया था और इसके स्वामित्व को जलान कालरॉक कंसोर्टियम (JKC) को स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई थी।

क्या है NCLAT का आदेश

12 मार्च को NCLAT ने बंद पड़ी जेट एयरवेज की समाधान योजना को बरकरार रखा था तथा इसके स्वामित्व को जालान कालरॉक कंसोर्टियम (JKC) को सौंपने की भी मंजूरी दी थी। इसके अलावा अपीलेट ट्रिब्यूनल ने जेट एयरवेज की निगरानी समिति को 90 दिनों के अंदर स्वामित्व हस्‍तांतरण प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश भी दिया था। साथ ही NCLAT ने जेट एयरवेज के ऋणदाताओं को कंसोर्टियम द्वारा प्रदर्शन बैंक गारंटी (PBG) के रूप में जमा किए गए 150 करोड़ रुपये को समायोजित करने का आदेश दिया था। SBI, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) तथा JC फ्लॉवर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने NCLAT के 12 मार्च के इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस

Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना के घाट पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, प्रदूषण के चलते HC ने नहीं दी परमिशन

4783 करोड़ का करना था भुगतान

समाधान योजना के मुताबिक, जालान कलरॉक कंसोर्टियम को 4783 करोड़ रुपये का भुगतान करना था और सहमति के अनुसार भुगतान की पहली किश्त में 350 करोड़ रुपये देने थे। बता दें कि 18 जनवरी के आदेश में सर्वोच्च अदालत ने NCLAT के 8 अगस्त, 2023 का निर्णय रद्द कर दिया था, जिसमें SRA को 350 करोड़ रुपये के भुगतान की पहली किश्त को परफॉरमेंस बैंक गारंटी (PBG) के विरुद्ध देने की अनुमति दी गई थी, जिसे कर्जदाताओं द्वारा सुरक्षा के रूप में दिया गया था।

यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या पर ओवैसी ने कही बड़ी बात, सरकार से मांगा जवाब

Supreme court will give its verdict today on jet airways case sbi had filed a petition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2024 | 08:53 AM

Topics:  

  • Jet Airways
  • SBI
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.