Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निवेशकों का चांदी, Sensex 800 और Nifty 24,800 प्वाइंट की बढ़त के साथ बंद

बीएसई सेंसेक्स 219.05 अंक चढ़कर 81,171.04 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 24,720.90 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स पर सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 442.46 लाख करोड़ रुपये हो गया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 23, 2025 | 04:50 PM

बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार का दिन काफी फायदेमंद रहा। पिछले दिन की गिरावट के बाद आज बीएसई सेंसेक्स 219.05 अंक चढ़कर 81,171.04 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 24,720.90 अंक ट्रेड कर रहा था।

करोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में काफी तेजी देखी गई। बाजार बंद होने तक दोनों सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स आज बाजार बंद होने के समय 769 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी प्रकार निफ्टी50 ने भी बाजार बंद होने तक 50,243 की लंबी छलांग लगाने के बाद बंद हुआ।

मार्केट कैप हुआ 442 लाख करोड़ रुपये

शेयर बाजार में शुक्रवार को आई तेजी का असर बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों और 30 बड़ी कंपनियों पर भी दिखा। बाजार बंद होने तक कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 442.46 लाख करोड़ रुपये हो गया। निफ्टी आईटी, फाइनेंशियल सर्विस और एफएमसीजी इंडेक्स में 1 से 2% की बढ़त दर्ज की गई। मेटल, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में भी करीब 1% की बढ़त देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में 0.9% तक की बढ़त दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप की एक धमकी…और लहूलूहान हुआ भारत का शेयर बाजार, एक झटके में निवेशकों का 8 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market Today: लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 26100 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लाल निशान पर

दलाल स्ट्रीट पर दिवाली की तैयारी, 2026 के अंत तक 95 हजार के पार जाएगा सेंसेक्स; रिपोर्ट का दावा

लगातार तीसरे दिन शेयर मार्केट में सुस्ती, 103 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; IT स्टॉक्स में तेज रफ्तार

किन शेयरों को हुआ फायदा

बाजार में आई इस तेजी के कारण आज इटरनल (पहले जौमाटो), हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले और अदानी पोर्ट्स का नाम सबसे ऊपर रहा।

सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयर आज कारोबार में सेंसेक्स 30 पैक में पिछड़े हुए नजर आए। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी मार्केट गुरुवार को सपाट रुख के साथ बंद हुए थे।

मुकेश अंबानी ने तैयार किया मास्टरप्लान, इस सेक्टर पर है नजर

लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल थी। गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ खुले थे। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 644 अंक की गिरावट के साथ 80,951.99 अंकों के स्तर पर बंद हुए था, जबकि निफ्टी 203 अंकों की गिरावट के साथ 24,609.70 पर बंद हुआ था। लेकिन आज बाजार नेरिकवरी करते हुए पिछले दिन के मुकाबले बढ़त के साथ खुले।

Stock market recovered on last day of the trading week sensex and nifty closed with gains

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2025 | 04:16 PM

Topics:  

  • Indian Share Market
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.