- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Opened With Red Mark On Akshaya Tritiya Situation May Improve By Evening
Stock Market: अक्षय तृतीया पर लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, शाम तक सुधर सकते हैं हालात
अक्षय तृतीया पर शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। निफ्टी 24,274.65 के नीचे खुला वहीं सेंसेक्स 170अंक के नीचे रहा।
- Written By: अक्षय साहू

शेयर बाजार (सांकेतिक तस्वीर)
नवभारत बिजनेस डेस्क: शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अक्षय तृतीया पर शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुले। निफ्टी 55.30 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 24,274.65 पर रहा, वहीं सेंसेक्स 170 अंक के नीचे यानी 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 80,105.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मंगलवार को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी प्रमुख कंपनियों में भारी खरीदारी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के प्रवाह ने घरेलू बाजार को समर्थन देने का काम किया।
बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 70.01 अंक यानी 0.09 प्रतिशत बढ़कर 80,288.38 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि कारोबार के दौरान एक वक्त ऐसा भी रहा जब ये 442.94 अंक बढ़कर 80,661.31 पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में नीचे आ गया। इसी प्रकार निफ्टी भी 7.45 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,335.95 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में तेजी का लगातार दूसरा दिन रहा। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1,005.84 अंक से उछलकर 80,218.37 और निफ्टी 289.15 अंक बढ़कर 24,328.50 के साथ बंद हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: ट्रंप की एक चाल…और झूम उठा शेयर बाजार, 1186 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेज उछाल
ट्रंप के बयान से दलाल स्ट्रीट में छाई हरियाली, सेंसेक्स 73,600 के पास खुला, निफ्टी भी 500 अंक के पार
अक्षय तृतीया पर घर लाएं ये 5 चीजें, माँ लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत कभी नहीं होगी कम!
वित्त वर्ष के आखिरी दिन दलाल स्ट्रीट पर ‘खूनी खेल’, 1,635 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के लाखों करोड़ स्वाहा
अक्षय तृतीया पर आ सकता है सुधार
शेयर मार्केट के जानकारों का मानना है कि भले ही बाजार की शुरुआत लाल निशान से हुई है लेकिन अक्षय तृतीया के त्यौहार के चलते बाजार बंद होने तक बाजार अपनी रफ्तार पकड़ सकता है। शेयर के नजरिए से अक्षय तृतीया एक बड़ा त्यौहार है क्योंकि इस दिन लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करते है जिसका निश्चित रूप से बाजार पर असर पड़ेगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सीमा पर तनाव का असर
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को लेकर राजनीतिक चिंताओं के बीच सतर्कता के कारण बाजार में काफी हद तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके अलावा पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के मिले-जुले नतीजों ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के अनुमानों में गिरावट का जोखिम बढ़ा दिया है। जानकारों की मानें तो 2025 की पहली तिमाही के नतीजे कई कंपनियों के लिए अच्छे साबित नहीं रहे हैं, जिसके चलते निवेशकों का भरोसा बाजार से कम हुए है।
Stock market opened with red mark on akshaya tritiya situation may improve by evening
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में अंतरराष्ट्रीय तनाव का फायदा उठाकर ठगी, ‘गैस अधिकारी’ बनकर लोगों को बनाया शिकार
Apr 02, 2026 | 09:16 AMIMD Alert: सावधान! अगले 96 घंटों में 22 राज्यों में मौसम मचाएगा कोहराम! कहीं गिरेगी बिजली तो कहीं बरसेंगे ओले
Apr 02, 2026 | 09:14 AMबढ़ता नागपुर, नया नागपुर! लावा से बेसा तक…3500 वाली जमीन अब 12,000 के पार, जानें आपके इलाके का हाल
Apr 02, 2026 | 09:13 AMसुरक्षा नियमों का उल्लंघन, नाथसागर जलाशय में अवैध ड्रोन उड़ाना युवक को पड़ा महंगा; पुलिस ने दर्ज किया केस
Apr 02, 2026 | 09:12 AMफिर दोहराया गया KL राहुल वाला कांड? ऋषभ पंत को सरेआम डांटते दिखे मालिक गोयनका, VIDEO ने मचाया बवाल!
Apr 02, 2026 | 09:05 AMव्हीलचेयर सीन बना मुश्किल, जीनत अमान ने बताया कैसे अमिताभ बच्चन की वजह से हुई परेशानी
Apr 02, 2026 | 09:03 AMछत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार कचरा वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, पुलिस हिरासत में चालक
Apr 02, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














