-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Stock Investors Are In Trouble Government Collected Rs 50000 Crore From Stt
शेयर निवेशक बेहाल, सरकार मालामाल! STT से खजाने में आए 50,000 करोड़ रुपये
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: निवेशकों का कहना है कि सरकार की बेतुकी नीतियों के कारण घरेलू शेयर बाजार घोर मंदी से त्रस्त है। दुनिया भर के बाजार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, लेकिन भारत का शेयर बाजार घोर मंदी से जूझ रहा है।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Government Collected Rs 50,000 Crore From STT: भारतीय शेयर बाजार में पिछले एक साल से भले ही मंदी छाई है, अधिकांश शेयरों के भाव 30 से लेकर 50 प्रतिशत तक भारी नुकसान में हैं और करोड़ों रिटेल निवेशक घाटे में है, लेकिन सरकार भारी टैक्स वसूल कर मालामाल हो रही है। इक्विटी शेयरों की खरीद-बिक्री पर लगाए गए सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) का संग्रह चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल, 2025 से 10 फरवरी, 2026 के दौरान 50,279 करोड़ रुपये रहा।
यानी सरकार ने इस साल एसटीटी से 50 हजार करोड़ रुपये की मोटी कमाई की है और इस बजट में वित्तमंत्री ने शेयरों के वायदा सौदों पर एसटीटी 150 प्रतिशत तक और बढ़ा दिया गया है। एसटीटी, शेयरों की खरीद और बिक्री दोनों स्थिति में वसूला जाता है।
निवेशकों के नुकसान पर भी टैक्स
भले ही निवेशक घाटे में शेयर बेचे या फायदे में, वित्तमंत्री को इससे कोई वास्ता नहीं। एसटीटी डबल टैक्सेशन है क्योंकि सरकार शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) भी वसूलती है। पिछले साल बजट में एसटीसीजी टैक्स 15% से बढ़ाकर 20% तथा एलटीसीजी 10% से बढ़ाकर 12.5% कर दिया था। इस तरह एसटीटी डबल टैक्सेशन हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Monsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
वित्त मंत्री ने इस बार बजट में वायदा सौदों पर एसटीटी बढ़ाने पर यह कहा कि सरकार रिटेल निवेशकों को भारी जोखिम वाले वायदा सौदों पर दूर रखना चाहती है। सरकार का यह कदम सही है, लेकिन फिर डिलीवरी वाले इक्विटी शेयरों की खरीद-बिक्री पर एसटीटी क्यों हैं? एक फरवरी को बजट में एसटीटी बढ़ाने की घोषणा से ही उस दिन मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये घट गया था।
महंगे IPO में हो रही लूट पर चुप्पी
निवेशकों का कहना है कि सरकार की इन्हीं बेतुकी नीतियों के कारण भारतीय शेयर बाजार घोर मंदी से त्रस्त है। दुनिया भर के शेयर बाजार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, लेकिन भारत का शेयर बाजार देश की तेज ग्रोथ के बावजूद घोर मंदी से जूझ रहा है। बाजार का व्यापक रूख दर्शाने वाला बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स अपने सर्वोच्च स्तर से 57,827 अंक से 13% नुकसान में आ गया है। मिडकैप शेयरों का भी बुरा हाल है। लेकिन महंगे आईपीओ में रिटेल निवेशकों को चूना लगाने के लिए बाजार के बड़े सट्टेबाज और फंड हाउस आपसी सांठगांठ से केवल कुछ बड़ी कंपनियों यानी लार्जकैप शेयरों को बढ़ाकर सेंसेक्स और निफ्टी को ऊपरी स्तरों पर टिकाए हुए हैं।
नियामक सेबी (SEBI) ने आईपीओ मार्केट (IPO Market) में लालची मर्चेंट बैंकरों और कंपनी प्रमोटरों को पूरी छूट दे रखी है। चाहे जिस मनमाने भाव पर आईपीओ लाओ और ग्रे मार्केट में खूब सट्टेबाजी कर रिटेल निवेशकों को मूर्ख बनाकर लूटो, कोई रोक-टोक नहीं। पिछले 5 साल में लगभग 350 आईपीओ के जरिए 5.50 ट्रिलियन रुपये से अधिक की पूंजी बटोरी गयी। जिसमें से करीब 65% यानी करीब 3.50 ट्रिलियन रुपये पूंजीपतियों की ऑफ फॉर सेल थी और इनसे से करीब 44% आईपीओ नुकसान में आ गए हैं। इस भारी नुकसान पर वित्तमंत्री और सेबी प्रमुख ‘चुप्पी’ साधे हुए हैं।
LTCG खत्म करे सरकार: राघव चढ़ा
संसद में बजट चर्चा के दौरान रिटेल निवेशकों के हित में इस डबल टैक्सेशन के मुद्दे को केवल आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने ही उठाया। आप सासंद ने सरकार से शेयर बाजार में निवेश करने वाले रिटेल निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स को पूरी तरह खत्म करने की मांग की है। राज्यसभा में चड्ढा ने कहा कि बजट में एसटीटी बढ़ाया गया है, जिसका असर दूरगामी होगा।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या इंतजार? 8वें वेतन आयोग पर मोदी सरकार ने संसद में दिया जवाब
एसटीटी को असल में एलटीसीजी की जगह लाने के लिए शुरू किया गया था। एसटीटी तब लागू हुआ था, जब इक्विटी पर एलटीसीजी टैक्स जीरो था। उन्होंने चेतावनी दी कि STT और LTCG दोनों को बनाए रखने से असली लॉन्ग टर्म निवेशक हतोत्साहित होंगे।
मुंबई से विष्णु भारद्वाज की रिपोर्ट-
Stock investors are in trouble government collected rs 50000 crore from stt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














