मजबूत मांग के बीच सोयाबीन के कीमतों में उछाल, बिनौला तेल के भाव में बड़ी गिरावट
Palm Oil: बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के डी-आयल्ड केक (डीओसी) की स्थानीय मांग बढ़ने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम मजबूत बंद हुए। इससे किसानों को सोयाबीन बेचने में नुकसान था, वह काफी कम हुआ है।
- Written By: मनोज आर्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
Edible Oil Price: बाजार में आवक की कमी और मांग बढ़ने के कारण शनिवार को घरेलू तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिला। जबकि अधिक दाम पर मांग प्रभावित होने से सरसों तेल-तिलहन के साथ साथ सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में गिरावट दर्ज हुई। मूंगफली तेल-तिलहन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के डी-आयल्ड केक (डीओसी) की स्थानीय मांग बढ़ने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम मजबूत बंद हुए। इससे किसानों को जो सोयाबीन बेचने में भारी नुकसान था, वह काफी कम हुआ है क्योंकि सोयाबीन के भाव अभी भी अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 5-6 प्रतिशत नीचे ही है।
क्यों गिरा सोयाबीन तेलों का भाव?
यह वृद्धि अगर सोयाबीन की बिजाई से पहले होती तो सोयाबीन खेती का रकबा और बढ़ सकता था। दूसरी ओर, रात शिकागो एक्सचेंज के एक प्रतिशत से अधिक टूटने के कारण आज सोयाबीन तेलों के दाम में गिरावट आई। सूत्रों ने कहा कि सरकार के पास भी सरसों का स्टॉक है। लेकिन ऊंचे भाव होने की वजह से इसकी मांग प्रभावित हो रही है। आयातित तेलों के मुकाबले तो यह लगभग 40 रुपये किलो तक मंहगा बैठता है। इस कारण सरसों तेल-तिलहन में गिरावट है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
उन्होंने कहा कि मलेशिया बंद होने तथा कल रात शिकागो एक्सचेंज के टूटने के बीच सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में भी गिरावट आई। जबकि बेहद सुस्त कारोबार के बीच बिनौला तेल के दाम भी हानि के साथ बंद हुए। सामान्य कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम अपरिवर्तित बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे
सरसों तिलहन 7,275-7,325 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली- 5,775-6,150 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,650 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,230-2,530 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,050 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,650-2,750 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,650-2,785 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल रही।
ये भी पढ़ें: ऑटोपायलट क्रैश केस में बुरे फंसे एलन मस्क, टेस्ला पर $240 मिलियन का जुर्माना
इसके अलावा सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर– 12,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,025 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 11,100 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,825 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 11,725 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 4,800-4,850 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 4,500-4,600 रुपये प्रति क्विंटल।
एजेंसी इनपुट के साथ-
