-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Sip Investment Half Ofpeople In India Not Know 40x20x50 Formula Of Sip After Knowing It Become Millionaire
SIP Investment: भारत के आधे लोग नहीं जानते SIP का 40x20x50 फॉर्मूला, जानने के बाद बन जाएंगे करोड़पति
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
SIP Investment: आप अब भी एसआईपी के जरिए फ्यूचर में अच्छी-खासी रिटर्न ले सकते हैं। अगर आपकी उम्र 40 के करीब है और आप अब एसआईपी शुरू करना चाहते हैं, तो भी आप अपने रिटायरमेंट तक एक अच्छा फंड जरूर बना पाएंगे।

कॉन्सेप्ट फोटो, डिजाइन - नवभारत
नवभारत बिजनेस डेस्क : मौजूदा समय में म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए कई लोग अपने भविष्य के सपनों को सकार कर रहे हैं। चाहे बात एक बड़ा घर खरीदने का हो या बच्चें की पढाई की मोटी रकम चुकाने की। इस तरह के फ्यूचर के कामों को करने के लिए लगभग आधा से ज्यादा भारतीय म्यूचुअल फंड में एसआईपी कराने लगे हैं। लेकिन, क्या आपको SIP का 40x20x50 फॉर्मूला पता है? अगर नहीं, तो पढ़ते जाइए इस आर्टिकल को अंत तक।
दरअसल, एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, एसआईपी लंबे समय में अच्छा रिटर्न प्रदान करने का काम कर रहा है। आपको बता दें, एसआईपी का असली और सबसे ज्यादा लाभ उठाने के लिए निवेशकों को इसे अधिक समय तक जारी रखना चाहिए। क्योंकि यह बैंक के फिक्स्ड डिपोजिट से कहीं ज्यादा रिटर्न देने का काम करता है।
SIP के जरिए फ्यूचर में पा सकते हैं अच्छा रिटर्न
अगर आपने अब तक एसआईपी की शुरुआत नहीं की है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। आप अब भी एसआईपी के जरिए फ्यूचर में अच्छी-खासी रिटर्न ले सकते हैं। अगर आपकी उम्र 40 के करीब है और आप अब एसआईपी शुरू करना चाहते हैं, तो भी आप अपने रिटायरमेंट तक एक अच्छा फंड जरूर बना पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
समझिए एसआईपी का 40x20x50 फॉर्मूला
SIP के जरिए निवेश, कॉन्सेप्ट फोटो, सोशल मीडिया
एसआईपी के जरिए फंड बनाने के लिए 40x20x50 फॉर्मूला एक शानदार रणनीति साबित हो सकती है। इस फॉर्मूले में पहले 40 का मतलब है 40 वर्ष की उम्र। दूसरे 20 का अर्थ है 20 सालों के अवधि के लिए एसआईपी प्लान लेना। तीसरे 50 का अर्थ है हर महीने 50 हजार रुपये वाले एसआईपी प्लान को चुनना।
इसको सरल भाषा में ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपकी उम्र 40 साल की है तब भी आप म्यूचुअल फंड के एसआईपी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 हजार रुपये वाला SIP प्लान 20 सालों के लिए लेना होगा। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में इस फॉर्मूले के तहत निवेश शुरू करता है और 60 वर्ष की उम्र तक इसे जारी रखता है, तो वह 5 करोड़ रुपये से अधिक का फंड बना सकता है।
मिल सकते हैं 12 प्रतिशत का औसत रिटर्न
अगर निवेशक को औसतन 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न मिलता है, तो 20 साल में 5 करोड़ रुपये का फंड आसानी से तैयार हो जाएगा। अगर अनुमानित रिटर्न बढ़कर 14% हो जाए, तो यह फंड बढ़कर 6.5 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
बिजनेस जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें…
SIP से निवेश करने के फायदे
- कंपाउंडिंग का लाभ – समय के साथ निवेश पर मिलने वाला ब्याज भी ब्याज कमाता है, जिससे आपकी संपत्ति तेजी से बढ़ती है।
- डिसिप्लिन इन्वेस्टमेंट – एसआईपी निवेशकों को अनुशासित तरीके से नियमित निवेश जारी रखने में मदद करता है।
- रुपये की औसत लागत (Rupee Cost Averaging) – बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद एसआईपी लंबी अवधि में लागत को संतुलित करने का काम करता है।
- रिस्क को कम करता है – नियमित निवेश से बाजार के उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर : शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड या सट्टा बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए नवभारतलाइवडॉटकॉम की टीम कोई सुझाव नहीं देती। हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं। प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय लें।
Sip investment half ofpeople in india not know 40x20x50 formula of sip after knowing it become millionaire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














