Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सितंबर के आखिरी दिन उछला शेयर बाजार, तेजी में निफ्टी-सेंसेक्स; बैकिंग सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी

Share Market: सितंबर महीने के आखिरी दिन आज मंगलवार को शेयर बाजार की सकारात्मक ओपनिंग हुई है। जहां सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। बैंकिंग सेक्टर में उछाल देखने को मिल रहा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 30, 2025 | 09:41 AM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार, 30 सितंबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। ट्रेडिंग के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 176.83 अंक या 0.22 प्रतिशत उछलकर 80,541.77 पर पहुंच गया। वहीं, खबर लिखे जाने तक एनएसई निफ्टी 71.40 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,706.30 पर कारोबार कर रहा था।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्ज कैप में शुरुआती तेजी देखा जा रहा है। ये तीनों ही इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में भी हल्की बढ़त बनी हुई है। वहीं बैंकिंग सेक्टर में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। यह इंडेक्स 237 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 61,581.76 पर कारोबार कर रहा है। यहां बैंक ऑफ बड़ोदा टॉप पर बनी हुई है।

आज के टॉप गेनर्स

  • पावरग्रीड
  • एशियन पेंट
  • बजाज फाइनेंस
  • भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • टाइटन

आज के टॉप लूजर्स

  • आईटीसी
  • रिलायंस
  • एल एंड टी
  • ट्रेंट
  • इटर्नल
  • मारुति

आज निफ्टी की पहली मंथली एक्सपायरी

आज मंगलवार को निफ्टी की पहली मंथली एक्सपायरी है। ऐसे में गिफ्ट निफ्टी फ्लैट ट्रेड कर रहा था। जहां एफआईआई और डीआईआई के फ्लो पर बाजार की नजर है। वहीं ग्लोबल मार्केट से लेकर कमोडिटीज और मैक्रो डेटा तक कई अहम अपडेट सामने आए। गिफ्टी निफ्टी 24,700 के नीचे सपाट कारोबार करता दिखा। डाओ फ्यूचर्स भी सुस्त रहे, जबकि निक्केई में 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन बढ़त रही। डाओ जोंस करीब 70 अंक चढ़ा। नैस्डैक टेक शेयरों के दम पर 100 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा

करोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?

पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल

Share Market में ब्लैक थर्सडे, 5 दिनों की तेजी के बाद 931 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा

घरेलू और ग्लोबल दोनों स्तरों पर मिले-जुले संकेत

घरेलू और ग्लोबल दोनों स्तरों पर मिले-जुले संकेत देखने को मिले। जहां सोना-चांदी में रिकॉर्ड तेजी रही, वहीं कच्चा तेल कमजोर हुआ। एफआईआई-डीआईआई की चाल और अमेरिकी शटडाउन की आशंकाएं बाजार की सेंटीमेंट को प्रभावित कर सकती है। आज की मंथली एक्सपायरी और नई सीरीज की शुरुआत से बाजार में वोलैटिलिटी बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: भारत में रोजगार का बड़ा सेक्टर बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान

मंगलवार को बिकवाल रहे विदेशी निवेशक

घरेलू शेयर बाजार में बीते दिन यानी की मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में शुद्ध रूप से 2800 करोड़ रुपये के शेयर बेचें। हालांकि, उन्होंने नेट 522 करोड़ की खरीदारी भी की। वहीं, घरेलू फंड्स यानी घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 25वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए 3846 करोड़ रुपए बाजार में डाले।

Share market update today 30th september sensex rise by 221 points nifty aslo rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 09:27 AM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.