लगातार 5वें दिन गिरकर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 42 अंक टूटा; निफ्टी में भी मामूली गिरावट
Share Market: शेयर बाजार में आज सुस्त शुरुआत देखने को मिल रही है। जहां मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार के लिए खुले। हालांकि, ट्रेड के दौरान हल्की तेजी आई।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Update Today: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार, 25 सितंबर को गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार में मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांग सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 42 अंक गिरकर 81,684.80 पर कारोबार करने लगा। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही इसमें तेजी देखी गई। वहीं, एनएसई निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला, लेकिन कुछ समय बाद यह मामूली उछाल के साथ हरे निशान में पहुंच गया।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मीडकैप और लार्जकैप शेयरों में मामूली बढ़त देखी जा रही है। वहीं ऑटो सेक्टर 207.23 अंक या 0.34 प्रतिशत टूटकर 60,172.69 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में शुरुआती तेजी बनी हुई है। इस इडंडेक्स में यस बैंक और आईसीआईसीआई टॉप पर ट्रेड कर रहे हैं। एनर्जी सेक्टर में हल्की तेजी है, लेकिन यह कभी भी लाल निशान में जा सकता है।
आज के टॉप गेनर्स
- भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
- भारती एयरटेल
- आईसीआईसीआई बैंक
- एल एंड टी
- अडानी पोर्ट्स
आज के टॉप लूजर्स
- टाटा मोटर्स
- एशियन पेंट
- टाइटन
- मारुति
- अल्ट्राटेक सीमेंट
निफ्टी में लगातार 5 दिनों से गिरावट
आज की कमजोरी के साथ निफ्टी में लगातार पांच दिनों से गिरावट है। निफ्टी के लिए फिलहाल 25,000 का लेवल अहम है। सेंसेक्स ओपनिंग में 190 अंकों की गिरावट के साथ 81,523 रुपये के आसपास चल रहा था। निफ्टी 40 अंक कमजोर होकर 25,015 के आसपास था। वहीं, बैंक निफ्टी भी लाल निशान में था। महंगे वैल्युएशंस को लेकर चिंता के चलते वॉल स्ट्रीट में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली, जबकि एशियाई बाजारों से भी मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
बिकवाल रहे विदेशी निवेशक
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल ₹3,497 करोड़ की बिकवाली की। इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार 22वें दिन ₹1,200 करोड़ की खरीदारी की। जिससे बाजार को थोड़ा सपोर्ट मिला। अमेरिका में भंडार घटने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। ब्रेंट क्रूड 2.5 प्रतिशत चढ़कर 69 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, मोदी सरकार ने ₹1,866 करोड़ के बोनस को दी मंजूरी
आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स
Polycab में आज 880 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील होने की संभावना है। प्रोमोटर 7,300 रुपए के फ्लोर प्राइस पर 12 लाख शेयर बेच सकते हैं। Glenmark Pharma की सब्सिडियरी ने Hengrui Pharma के साथ कैंसर की दवा के लिए एक्सक्लूसिव करार किया है। Glenmark इसके लिए 160 करोड़ रुपए का अपफ्रंट पेमेंट करेगी।
