शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 164 अंक उछला सेंसेक्स; दौड़ पड़े टाटा के ये स्टॉक्स
Share Market: बीते दिन भारतीय इकोनॉमी के लिए बड़ी राहत की खबर आई। जून महीने में खुदरा महंगाई दर (CPI) घटकर 2.1% पर पहुंच गई है, जो पिछले साढ़े 6 वर्षों का सबसे निचला स्तर है। इसका असर बाजार पर दिखा।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में लगातार चार दिनों से जारी गिरवाट के बाद आज मंगलवार, 15 जुलाई को हरियाली लौटी है। जहां शुरुआती कारोबारी में सेसेंक्स 164 अंक बढ़कर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी में भी 57 अंकों की उछाल देखी गई। बीते दिन भारतीय इकोनॉमी के लिए बड़ी राहत की खबर आई। जून महीने में खुदरा महंगाई दर (CPI) घटकर 2.1% पर पहुंच गई है, जो पिछले साढ़े 6 वर्षों का सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट खाने-पीने के चीजों की कीमतों में कमी के चलते आई है। महंगाई में यह नरमी देश के आम लोगों के बजट को राहत देने के साथ ही ब्याज दरों पर भी असर डाल सकती है। इसका असर आज शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
शेयर बाजार में आज थोड़ी हलचल देखी जा रही है। बैंक निफ्टी 56 अंक गिरकर 56,709 पर कारोबार के लिए ओपनिंग की। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 85.99 के स्तर से 85.97/$ पर खुला। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, मीडिया और रिटल्टी इंडेक्स में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में आईटी में हल्की बिकवाली देखी गई थी। लेकिन उसके बाद वह भी हरे निशान में कारोबार करता नजर आया। आज टाटा ग्रुप की टीसीएस, टाटा मोटर्स और ट्रेंट के शेयरों में तेजी दिखी। हालांकि, टाटा स्टील के स्टॉक में गिरावट रही।
आज के टॉप गेनर्स
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
- सनफार्मा
- टाटा मोटर्स
- रिलांयस
- भारती एयरटेल
आज के टॉप लूजर्स
- एक्सिस बैंक
- टाटा स्टील
- अल्ट्राटेक सीमेंट
- इटर्नल
- एचसीएल टेक
सोमवार को घरेलू बाजार में गिरावट
बीते दिन यानी की सोमवार को घरेलू शेयर बाजार निचले स्तर पर बंद हुआ, बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को कारोबार के आखिरी में सेंसेक्स 247.01 अंक या 0.30 प्रतिशत लुढककर 82,253.46 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 67.55 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 25,082.30 पर बंद हुआ। मौजूदा समय में निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ की धमकियों, कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे, चीन की दूसरी तिमाही की जीडीपी, प्राइमरी मार्केट की गतिविधियों को लेकर सतर्क हैं।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
ये भी पढ़ें: इस शहर में UPI पेमेंट नहीं ले रहे दुकानदार, क्या बंद हो जाएंगे फोनपे और पेटीएम
एशिया के अन्य बाजारों में भी बढ़त
आज मंगलवार को एशिया के अन्य बाजार में भी बढ़त देखी गई। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर बदलते रूख से जुड़ी अनिश्चितताओं को नजरअंदाज कर निवेशकों ने चीन की जीडीपी पर ज्यादा फोकस किया। कारोबार के दौरान निक्केई में 0.4 परसेंट का उछाल आया, टॉपिक्स इंडेक्स 0.3 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है। कोस्पी में 0.29 परसेंट और एएसएक्स 200 में 0.6 परसेंट का उछाल दर्ज हुआ।
