मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 312 अंकों की तेजी; निफ्टी में भी बढ़त जारी
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन यानी की सोमवार को तेजी लौटी है। चीन में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मुलाकात के बाद शेयर बाजार में हरियाली आई है।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन यानी की सोमवार, 1 अगस्त 2025 को बड़ी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। देखते-देखते ही सेंसेक्स 312.22 अंक या 0.39 प्रतिशत की उछाल के साथ 80,121.87 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 99.40 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 24,526.25 पर कारोबार कर रहा है।
सेक्टोलर इंडेक्स की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स में बढ़त जारी है, जो 337.85 अंकों की उछाल के साथ 80,147.50 पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप में भी हरियाली नजर आ रही है। वहीं पावर सेक्टर में हल्की तेजी बनी हुई है। इस सेक्टर में पेट्रोनेट टॉप पर कारोबार कर रही है। इसके अलावाट मेटल सेक्टर में भी बढ़त दिख रहा है, जो कि 235 अंकों से अधिक की उछाल पर ट्रेड कर रहा है।
आज के टॉप गेनर्स
- इन्फोसिस
- टेक महिंद्रा
- टीसीएस
- अडानी पोर्ट्स
- बजाज फाइनेंस
आज के टॉप लूजर्स
- हिंदुस्तान यूनिलिवर
- रिलायंस
- मारुति
- सनफॉर्मा
- आईटीसी
लंबे समय बाद भारत-चीन के बीच नजदीकियां
मजबूत आर्थिक आंकड़ों के अलावा भारत अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस दौरान माना कि रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए भरोसा, आपसी सम्मान और संवेदनशीलता सबसे ज़रूरी है। भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद और व्यापारिक तनाव बने हुए हैं, लेकिन इस मीटिंग ने उम्मीद जगाई है कि बातचीत से कई मुद्दे सुलझ सकते हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलने वाले हैं। पुतिन ने ऐलान किया है कि वह दिसंबर में भारत का दौरा करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच ऊर्जा, डिफेंस और व्यापार के नए समझौते हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी उछाल, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
सतीश सेठ गिरफ्तार, SBI के 114.98 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के करीबी Satish Seth गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: CISF जवानों को बड़ी सौगात, आधी ब्याज रेट पर मिलेगा लोन; ऑनलाइन पोर्टल की आज से शुरुआत
विदेशी निवेशकों का सतर्क रुख
बिते हफ्ते में विदेशी और घरेलू निवेशकों की चाल भी काफी दिलचस्प रही। शुक्रवार की गिरावट में विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में 8,300 करोड़ की बिकवाली की और कुल मिलाकर 7,940 करोड़ निकाले। इसके उलट घरेलू फंड्स ने जबरदस्त खरीदारी की और करीब 11,500 करोड़ लगाए, जो 7 अप्रैल के बाद सबसे बड़ी खरीद है। इससे साफ है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स भले ही सतर्क हैं, लेकिन घरेलू निवेशकों का भरोसा अभी भी बरकरार है।
