-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Donald Trump Tariffs Foreign Portfolio Investors Withdrew Rs 17741 Crore From Equity Market In August
ट्रंप टैरिफ का बड़ा असर, शेयर मार्केट से भागने लगे विदेशी निवेशक; अगस्त में ₹35000 करोड़ की निकासी
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से वैश्विक स्तर पर हलचल मची है। भारतीय शेयर बाजार में भी इसका खास असर देखने को मिल रहा है। विदेशी निवेशक लगातार बिकवाल बने हुए हैं।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण विदेशी निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली के आंकड़ों को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अगस्त महीने में इन निवेशकों की निकासी पिछले छह महीने में सबसे अधिक और पिछले जुलाई महीने की तुलना में डबल रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिप से इनके सेंटीमेंट को खराब करने में अहम भूमिका निभाई है।
घरेलू शेयर बाजार से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के जाने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते महीने में इनकी बिकवाली का आंकड़ा 34,993 करोड़ हो गया। निकासी का ये आंकड़ा बीते छह महीनों में FPI द्वारा की गई बिकवाली में सबसे बड़ा है।
जुलाई में विदेशी निवेशकों ने ₹17,741 करोड़ निकाले
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने इक्विटी मार्केट से 17,741 करोड़ निकासी की थी, जो अगस्त में बढ़कर करीब दोगुनी हो गई। वहीं, साल 2025 में अब कुल निकासी 1.3 लाख करोड़ के पार निकल गई। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो एफपीआई की इस तेज निकासी के पीछे का कारण सिर्फ घरेलू मार्केट में हाई वैल्यूएशन नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर टैरिफ से मची हलचल की भी इसमें बड़ी भूमिका है।
सम्बंधित ख़बरें
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Gold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
छह महीने में सबसे बड़ी निकासी
फरवरी 2025 के बाद किसी महीने में ये सबसे बड़ी निकासी रही, जब विदेशी निवेशकों ने 34,574 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। हालांकि, जहां ये निवेशकों इक्विटी मार्केट से पैसे निकाल रहे है, तो वहीं प्राइमरी मार्केट में जोरदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। साल 2025 में अब तक विदेशी निवेशकों ने आईपी ओ में 40,305 करोड़ रुपये लगाए हैं।
ट्रंप के टैरिफ से बदला निवेशकों का मूड
विदेश निवेशकों की बिकवाली में आई तेजी के लिए एक्सपर्ट्स ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मॉर्निंगस्टार इंवेस्टमेंट के हिमांशु श्रीवास्तव के अनुसार, भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के हाई टैरिफ ने निवेशकों के रुख पर नकारात्मक असर डाला। इसकी वजह से जहां ग्रोथ को लेकर चिंता बढ़ी है, तो वहीं व्यापार चुनौतियां भी दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में ट्रेड करने वालीं कई कंपनियों के जून तिमाही नतीजे उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने का असर भी पड़ा है।
ये भी पढ़ें: LPG Price Cut: आज से LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमतों में ₹51 रुपये की कटौती; देखें नया रेट
शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ का असर घरेलू शेयर बाजार में लगातार देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में बड़ी गिरावट आई और अब तक यह 1,497.2 अंक गिर चुका है। वहीं, तेजी से गिरते हुए बाजार के कारण सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से आठ की मार्केट वैल्यू में 2.24 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के निवेशकों को हुआ।
Donald trump tariffs foreign portfolio investors withdrew rs 17741 crore from equity market in august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














