- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Sensex Nifty Open Higher Psu Banks Rally
Share Market Update: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले
Sensex Nifty Open: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला। सरकारी बैंकों और आईटी शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 84,800 के पार निकल गया, जबकि निफ्टी में भी मजबूत बढ़त देखी जा रही है।
- Written By: प्रिया सिंह

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला (सोर्स- सोशल मीडिया)
PSU Bank Stocks Rally: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ की है। सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में कारोबार करते देखे गए। बाजार की इस तेजी में मुख्य रूप से बैंकिंग और आईटी सेक्टर का बड़ा योगदान रहा। वैश्विक बाजारों से मिल रहे जुले-जुले संकेतों के बीच घरेलू निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिया है।
बाजार की मजबूत शुरुआत
बुधवार सुबह भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। शुरुआती मिनटों में ही BSE सेंसेक्स लगभग 188 अंकों की उछाल के साथ 84,868 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61 अंकों की मजबूती के साथ 25,921 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार के जानकारों का मानना है कि लार्जकैप शेयरों में आई खरीदारी ने सूचकांक को ऊपर बनाए रखने में मदद की है।
सरकारी बैंकों और आईटी सेक्टर में खरीदारी
आज के सत्र में सबसे ज्यादा चमक सरकारी बैंकों (PSU Banks) में देखने को मिल रही है। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स लगभग एक प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही आईटी, ऑटो, मेटल और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में भी निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Income Scheme: पोस्ट ऑफिस इनकम स्कीम से पत्नी के साथ पाएं हर महीने 8633 रुपये का शानदार फिक्स रिटर्न
महाराष्ट्र 2030 तक बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, CM फडणवीस ने CII Summit 2026 में पेश किया मास्टरप्लान
Gold-Silver Rate Today: पीएम मोदी की अपील के बावजूद सोने का भाव 1,54,150 और चांदी 2,82,000 के पार
निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये! ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद भी Share Market हुआ लाल, 450 अंक टूटा सेंसेक्स
दूसरी ओर, एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर में मामूली दबाव नजर आ रहा है। दिग्गज शेयरों की बात करें तो एसबीआई, एक्सिस बैंक, टीसीएस और मारुति सुजुकी लाभ कमाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल हैं।
मिडकैट और स्मॉलकैप का प्रदर्शन
केवल बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी खरीदारी का माहौल बना हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.12 प्रतिशत की तेजी देखी गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहा है।
यह दर्शाता है कि बाजार के व्यापक दायरे में सकारात्मक सेंटिमेंट बना हुआ है। एशियाई बाजारों की बात करें तो टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार भी बढ़त के साथ खुले हैं, जिससे घरेलू बाजार को अतिरिक्त सहारा मिला है।
यह भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में इंडिगो…उड़ानों को लेकर जारी कर दी बेहद खास एडवाइजरी
कमोडिटी बाजार का हाल
शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट में भी आज हलचल तेज है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) पर सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने की कीमतों में करीब 0.46 प्रतिशत का उछाल आया है, जबकि चांदी 4 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती दिखा रही है।
कच्चे तेल की कीमतों में भी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड के भाव ऊपर चढ़े हैं।
Share market update sensex nifty open higher psu banks rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
May 12, 2026 | 08:55 PMजब टॉफियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचा 6वीं का छात्र, मासूमियत देख भावुक हुए अधिकारी; जानें पूरा मामला
May 12, 2026 | 08:49 PMCooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
May 12, 2026 | 08:47 PMछत्रपति संभाजीनगर में बुलडोजर न्याय? मतीन पटेल के घर और दफ्तर पर मनपा की पैनी नजर, दस्तावेज दिखाने में नाकाम
May 12, 2026 | 08:39 PMप्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
May 12, 2026 | 08:39 PMGT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
May 12, 2026 | 08:33 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
May 12, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














