-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For October 30
छोटी दिवाली के दिन भी जारी रहा शेयर बाजार की गिरावट का सिलसिला
- Written By: अपूर्वा नायक
बुधवार को निफ्टी और सेंसेक्स मामूली गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी चुनाव की तारीखों के करीब आने के साथ ही ग्लोबल लेवल पर सभी एसेट्स में अस्थिरता बढ़ रही है।

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : बुधवार को छोटी दिवाली के अवसर पर भी शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। लगातार विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और घरेलू निवेशकों की खरीद-सेल्स के रुझान के बीच आज शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
बुधवार को निफ्टी और सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुले है। निफ्टी 50 इंडेक्स 95.40 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,371.45 अंक पर खुला। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 131.18 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,237.85 अंक पर खुला।
एसेट्स में बढ़ी स्थिरता
विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी चुनाव की तारीखों के करीब आने के साथ ही ग्लोबल लेवल पर सभी एसेट्स में अस्थिरता बढ़ रही है। चुनाव में अब तक स्पष्ट रुझान न होने के कारण भी अस्थिरता ज्यादा है। सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी मीडिया को छोड़कर, अन्य सभी इंडेक्स गिरावट के साथ खुले। निफ्टी 50 सूची में से 19 शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि 31 शेयर गिरावट के साथ खुले।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
ये भी पढ़ें :- बढ़ रही डिमांड लेकिन नहीं घट रहा दाम, दिवाली पर महंगे हुए काजू बादाम
इन शेयरों को हुआ नुकसान
मंगलवार को 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के बाद मारुति सुजुकी के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। एनएसई पर शुरुआती सत्र में सिप्ला, डॉ. रेड्डीज और सन फार्मा समेत प्रमुख फार्मा कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आए सामने
तिमाही घोषणाओं में, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा पावर, डाबर इंडिया, आदित्य बिड़ला कैपिटल और डीसीएम श्रीराम समेत कुछ प्रमुख कंपनियां आज अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करने वाली हैं। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि मंगलवार के सत्र में देखी गई प्रवृत्ति की तरह बाजारों में सुधार जारी रह सकता है।
विशेषज्ञों की राय
एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अक्षय चिंचलकर ने कहा है कि शुरुआती गिरावट के बाद मंगलवार को निफ्टी में तेजी से सुधार होने से निकट अवधि में सुधार की संभावना है। ऐसा होने के दो कारण हो सकते हैं। पहला, सोमवार की तेजी ने जापानी “बुलिश हरामी” कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो कल की रिकवरी के साथ शुक्रवार के उच्च स्तर 24,440 को पार कर गया। दूसरा, ऐतिहासिक रूप से, जब भी निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर से कम से कम 0.5 प्रतिशत नीचे गिरता है और उसी दिन के निचले स्तर से कम से कम 1 प्रतिशत ऊपर तक पहुंचता है, तो अगले कुछ दिनों में बाजार में तेजी देखी गई है।
Share market update for october 30
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














